Apple लाया HomeView, 7 इंच की स्क्रीन और AI Siri के साथ घर को बनाएगा स्मार्ट, जानें कीमत
ऐपल ने 7 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले और Siri AI के साथ HomeView स्मार्ट होम डिस्प्ले लॉन्च किया है। इसकी कीमत 39,900 रुपये है और सेल 13 नवंबर से शुरू होगी।

ऐपल ने अपना नया स्मार्ट होम डिस्प्ले Apple HomeView लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस स्मार्ट होम कंट्रोल, वीडियो कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स को एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए पेश किया गया है। इसमें 7 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस घर के अलग-अलग मेंबर्स को पहचानकर उनकी जरूरत के हिसाब से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस दे सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव

64% OFF

Homey Pro mini | Smart Home Hub for Home Automation – Features Zigbee, Ethernet, Matter & Thread. Compatible with Apple Siri, Amazon Alexa & Google Home.
Homey Pro mini | Smart Home Hub for Home Automation – Features Zigbee
Ethernet
Matter & Thread. Compatible with Apple Siri

₹45443
₹126576.45खरीदिये

25% OFF

Eve Cam (2 Pack, Apple Home) – Smart Indoor Camera, 1080p Resolution, Wi-Fi, 100% Privacy, HomeKit Secure Video, iPhone Notifications, Microphone and Speaker, Night Vision, Flexible Installation
Eve Cam (2 Pack
Apple Home) – Smart Indoor Camera
1080p Resolution

₹55657
₹74034खरीदिये

25% OFF

Hubitat Elevation Home Automation Hub (Model C-8 Pro) Compatible with Alexa, Apple HomeKit, Google Home, Zigbee, Z-Wave, Matter
Hubitat Elevation Home Automation Hub (Model C-8 Pro) Compatible with Alexa
Apple HomeKit
Google Home

₹36994
₹49209खरीदिये
Apple HomeView की कीमत और सेल
भारत में Apple HomeView की कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी सेल 13 नवंबर से शुरू होगी। यह डिवाइस सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे टेबल या काउंटर पर रखने के साथ दीवार पर लगाने के विकल्प में भी पेश किया है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत और घर की जगह के हिसाब से इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।
Apple HomeView के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Apple HomeView में 7 इंच की Liquid Retina डिस्प्ले दी गई है। इसका इस्तेमाल घर के स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने, फोटो देखने, कैलेंडर चेक करने और दूसरे रोजमर्रा के कामों के लिए किया जा सकता है। इसमें Siri AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉयस कमांड देकर कई काम कर सकेंगे। यह डिवाइस ऐपल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए एक सेंट्रल हब की तरह काम करेगा।
इसमें फेस रिकग्निशन फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से डिवाइस घर के अलग-अलग मेंबर्स की पहचान करके उनके लिए संबंधित जानकारी दिखा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी सदस्य को उसके कैलेंडर, रिमाइंडर, मैसेज और अन्य निजी जानकारियों का ऐक्सेस मिल सकता है। इसका मकसद परिवार के शेयर्ड डिवाइस पर हर व्यक्ति को अलग-अलग और क्लीन एक्सपीरियंस देना है।
वीडियो कॉलिंग और स्मार्ट होम कंट्रोल
Apple HomeView में वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा और बिल्ट-इन स्पीकर सिस्टम दिया गया है। यूजर्स इसके जरिए FaceTime कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह घर में कनेक्टेड स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में लाइट, डोरबेल और अन्य कम्पैटिबल स्मार्ट होम एक्सेसरीज को एक ही इंटरफेस से मैनेज करना आसान हो सकता है।
कुल मिलाकर, Apple HomeView उन यूजर्स के लिए काम का विकल्प बन सकता है जो अपने घर में ऐपल के डिवाइस और स्मार्ट होम एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसकी 39,900 रुपये की कीमत इसे प्रीमियम कैटेगरी में रखती है।



