Apple 13 अक्टूबर को ला सकता है 3 नए डिवाइस, HomePad के साथ आएगा नया HomePod mini और Apple TV
टेक कंपनी एप्पल 13 अक्टूबर को HomePad स्मार्ट होम हब, नया HomePod mini और Apple TV लॉन्च कर सकता है। HomePad में करीब 6 इंच की स्क्रीन, सिरी एआई, आवाज और चेहरे की पहचान जैसे फीचर्स मिलने की रिपोर्ट है।

Apple के स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। कंपनी अब स्मार्ट होम मार्केट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Apple 13 अक्टूबर 2026 को तीन नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे HomePad Smart Home Hub की है। इसके साथ नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV भी पेश किए जाने की बात सामने आई है।
सम्बंधित सुझाव

68% OFF

American Apple TVS Logo Printed Polo/Collar Half Sleeve T-Shirt for TVS Staff Employee Promotion T Shirt for Men and Women White
American Apple TVS Logo Printed Polo/Collar Half Sleeve T-Shirt for TVS Staff Employee Promotion T Shirt for Men and Women White

₹413
₹1299खरीदिये
रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों डिवाइस में Apple की नई Siri AI तकनीक अहम रहेगी। HomePad को घर के अलग-अलग स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं नया HomePod mini मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखते हुए तेज चिप के साथ आ सकता है। नया Apple TV भी पुराने डिजाइन के साथ बेहतर प्रोसेसर और Siri AI सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।
Apple 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है 3 नए डिवाइस
Apple के स्मार्ट होम प्लान को लेकर लंबे समय से खबरें सामने आती रही हैं। अब Bloomberg के Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 13 अक्टूबर को तीन नए होम प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में नया HomePad Smart Home Hub, HomePod mini का अपडेटेड वर्जन और नया Apple TV शामिल है। यह Apple के लिए एक खास लॉन्च हो सकता है, क्योंकि HomePad कंपनी की एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी में एंट्री होगी। Apple पहले से HomePod और Apple TV जैसे डिवाइस बेचता है।
सबसे खास होगा नया Apple HomePad
तीनों डिवाइस में सबसे ज्यादा ध्यान HomePad पर है। रिपोर्ट के मुताबिक यह करीब 6 इंच की स्क्रीन वाला Smart Home Hub होगा। इसे घर में टेबल पर रखा जा सकेगा और इसका एक वर्जन दीवार पर माउंट करने के लिए भी आ सकता है। HomePad सिर्फ एक स्मार्ट स्पीकर नहीं होगा। यूजर इससे घर की स्मार्ट लाइट, दूसरे स्मार्ट होम डिवाइस और Apple के अलग-अलग सर्विसेज को एक जगह से एक्सेस कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव

Ex-DCI Luke Sackville Collection Books 1-3: A British Crime Thriller Series (Ex-DCI Luke Sackville Collected Editions Book 1)
Ex-DCI Luke Sackville Collection Books 1-3: A British Crime Thriller Series (Ex-DCI Luke Sackville Collected Editions Book 1)

₹699
खरीदिये
Siri AI होगी पूरे सिस्टम की जान
इन तीनों डिवाइस के बीच सबसे बड़ा कनेक्शन Siri AI हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple की नई Siri AI इन डिवाइस में अहम भूमिका निभाएगी। HomePad में Siri के जरिए यूजर स्मार्ट होम कंट्रोल करने के अलावा अलग-अलग जानकारी पूछ सकेंगे।
नया HomePod mini भी आएगा
मौजूदा HomePod mini को Apple ने 2020 में लॉन्च किया था और रिपोर्ट के मुताबिक अब कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है। नए मॉडल में मौजूदा डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन अंदर की चिप को अपग्रेड किया जा सकता है। इसका मुख्य मकसद नई Siri AI को सपोर्ट करना बताया जा रहा है। नए HomePod mini में कुछ नए कलर ऑप्शन भी आने की खबर है। इनमें Pink और Green कलर शामिल होने की रिपोर्ट है।
नया Apple TV भी होगा लॉन्च
तीसरा डिवाइस नया Apple TV होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Apple इस बार भी मौजूदा डिजाइन को ज्यादा नहीं बदलेगा, लेकिन अंदर तेज प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसका एक बड़ा कारण Siri AI सपोर्ट बताया जा रहा है। अगर यह लॉन्च होता है तो यह 2022 के बाद Apple TV सेट-टॉप बॉक्स का पहला नया मॉडल होगा।









