Apple के नए MacBook में पहली बार मिलेगी ‘टचस्क्रीन’, नए iPad mini और M6 Mac भी जल्द होंगे लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

Apple अक्टूबर के आखिर में नए MacBook Pro, टचस्क्रीन लैपटॉप, OLED डिस्प्ले वाले iPad mini और M6 चिप वाले Mac पेश कर सकता है।

Touchscreen MacBook Pro
MacBook चलाने का बदलेगा तरीका Apple के नए लैपटॉप में पहली बार मिलेगी टचस्क्रीन

Apple अपने यूजर्स के लिए अक्टूबर में एक और बड़ा लॉन्च कर सकता है। कंपनी के नए MacBook और iPad को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple पहली बार टचस्क्रीन वाला MacBook Pro पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा नए iPad mini और M6 चिप वाले Mac कंप्यूटर भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple ने 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होने वाले एक प्रोडक्ट एक्सपीरियंस के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि कंपनी 27 अक्टूबर के आसपास नए डिवाइस पेश कर सकती है।

हालांकि, Apple ने अभी तक इन सभी प्रोडक्ट्स की लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की है। इस एक्सपेक्टेड लॉन्च में सबसे ज्यादा चर्चा टचस्क्रीन MacBook Pro की है। इसमें OLED डिस्प्ले और iPhone जैसा Dynamic Island मिल सकता है। वहीं, नए iPad mini में भी OLED स्क्रीन, वीडियो कॉल के लिए बदली हुई फ्रंट कैमरा पोजिशन और बेहतर स्पीकर मिलने की उम्मीद है। अगर ये डिवाइस लॉन्च होते हैं, तो Apple के Mac और iPad लाइनअप में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

टचस्क्रीन वाला MacBook Pro

अभी तक MacBook में काम करने के लिए कीबोर्ड, ट्रैकपैड और माउस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन नए मॉडल में यूजर्स स्क्रीन को छूकर भी काम कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 14 इंच और 16 इंच के नए MacBook Pro मॉडल पेश कर सकती है। इनमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। OLED स्क्रीन से वीडियो देखने, फोटो एडिट करने और दूसरे क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स को फायदा हो सकता है। इसके अलावा, नए लैपटॉप पहले के मुकाबले हल्के डिजाइन में आ सकते हैं। नए टचस्क्रीन MacBook को लेकर पहले यह भी चर्चा थी कि कंपनी इसे MacBook Ultra नाम से पेश कर सकती है। एक बात यह भी है कि टचस्क्रीन वाले नए MacBook Pro में M6 चिप मिल सकता है है।

M6 चिप वाले नए MacBook Pro और iMac भी आ सकते हैं

Apple के संभावित लॉन्च में नए प्रोसेसर वाले Mac कंप्यूटर भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 14 इंच MacBook Pro और iMac के ऐसे मॉडल तैयार कर रही है, जिनमें M6 चिप मिल सकती है। इन डिवाइस का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। नई चिप मिलने से प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है। इसका फायदा वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और दूसरे भारी काम करने वाले यूजर्स को मिल सकता है। इसके अलावा, टैबलेट में बेहतर स्पीकर सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है। अगर ये बदलाव आते हैं, तो वीडियो देखने, ऑनलाइन क्लास और वीडियो कॉल करने वाले यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple के नए MacBook में पहली बार मिलेगी 'टचस्क्रीन', नए iPad mini भी जल्द लॉन्च