4 मार्च को Apple का खास इवेंट, आ सकता है नया iPhone, नए आईपैड की भी हो सकती है एंट्री

Feb 17, 2026 10:23 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ऐपल 4 मार्च 2026 को 'Special Apple Experience' इवेंट करने वाला है। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। कंपनी अपने स्पेशल एक्सपीरियंस इवेंट में iPhone 17e से पर्दा उठा सकती है। आइए जानते हैं डीटेल। 

4 मार्च को Apple का खास इवेंट, आ सकता है नया iPhone, नए आईपैड की भी हो सकती है एंट्री

ऐपल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने यह ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह 4 मार्च 2026 को 'Special Apple Experience' इवेंट करने वाली है। यह इवेंट अलग-अलग शहरों में इन-पर्सन गैदरिंग में होगा। इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। प्रेस इन्वाइट्स से पता चलता है कि ऐपल न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में कार्यक्रम आयोजित करेगा, जो डिजिटल कीनोट के बजाय एक कोऑर्डिनेटेड ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है। इस इवेंट ब्रैंडिंग भी अलग है। कंपनी जानबूझकर अपने ऐपल इवेंट नाम से बच रही है क्योंकि इसमें वह मौजूद मीडिया को ज्यादा हैंड्स-ऑन और रियल एक्सपीरियंस ऑफर करना चाहती है।

iPhone 17e से उठ सकता है पर्दा

अफवाहों के अनुसार कंपनी अपने स्पेशल एक्सपीरियंस इवेंट में iPhone 17e से पर्दा उठा सकती है। लीक की मानें, तो इसमें MagSafe सपोर्ट, A19 चिप और Dynamic Island OLED डिस्प्ले ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा ऐपल अपने इस नए स्मार्टफोन में बेहतर फ्रंट कैमरा भी दे सकती है। मैक में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। 14-इंच और 16-इंच मैकबुक प्रो मॉडल M5 प्रो और M5 मैक्स पिक्सल पर स्विच कर सकते हैं, जबकि मैकबुक एयर में बेस M5 प्रो प्रोसेसर ऑफर किया जा सकता है। ये बड़े रिडिजाइन के बजाय एक जेनरेशनल अपग्रेड हो सकता है।

Photo: 9to5mac

नए आइपैड, ओएस भी नया

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आईपैड रेंज को भी अपडेट कर सकती है। खबरों के मुताबिक, A18 चिप के पावर्ड एक नया बेस आईपैड और ऐपल के M4 प्रोसेसर के साथ एक अपडेटेड आईपैड एयर लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट और लैपटॉप के बीच के अंतर को कम करने की कंपनी की कोशिश को जारी रखेगा।

सॉफ्टवेयर की जहां तक बात है तो, ऐपल जल्द ही iOS 26.4 का पहला बीटा वर्जन रोलआउट करने वाला है। बताया जा रहा है कि इस अपडेट में गूगल जेमिनी से पावर्ड सिरी के मच अवेटेड अपग्रेड शामिल होंगे, जो ऐपल की हालिया AI पार्टनरशिप की घोषणाओं के बाद आ रहे हैं।

ऐपल ने इन डीटेल्स को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है। हालांकि, बड़ी इन्वाइट लिस्ट और लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की संख्या से ऐसा माना जा रहा है कि 4 मार्च ऐपल के लिए इस साल के सबसे खास लॉन्च इवेंट में से एक हो सकता है। 'स्पेशल एप्पल एक्सपीरियंस' का लेबल यह बताता है कि ऐपल शायद वहां मौजूद लोगों को एक प्लान्ड कीनोट को देखने के बजाय नए हार्डवेयर के साथ सीधे इंटरैक्ट करने का अवसर देना चाहता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।