एंथ्रोपिक का भारतीयों को तोहफा! अब डॉलर नहीं, रुपये में खरीदें Claude AI सब्सक्रिप्शन, जानें नए प्लान की कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anthropic ने भारत में Claude AI के लिए रुपये में सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिए हैं। अब भारतीय यूजर्स डॉलर की बजाय रुपये में Claude Pro, Max और Team प्लान खरीद सकेंगे। जानिए नई कीमतें:

Claude AI

Anthropic ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने AI चैटबॉट Claude AI के सब्सक्रिप्शन प्लान अब भारतीय रुपये में उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। इसका मतलब है कि अब भारत के यूजर्स को Claude AI का Pro, Max और Team प्लान खरीदने के लिए डॉलर में पेमेंट करने या करेंसी कन्वर्जन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अब तक भारतीय यूजर्स को Claude AI का पेड प्लान खरीदते समय डॉलर में पेमेंट करना पड़ता था। इसके साथ बैंक का विदेशी ट्रांजैक्शन चार्ज और करेंसी कन्वर्जन चार्ज भी देना पड़ता था। कंपनी का कहना है कि भारत Claude AI का अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। यही वजह है कि भारतीय यूजर्स के लिए लोकल प्राइसिंग शुरू की गई है। हालांकि फिलहाल UPI पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है और पेमेंट कार्ड या ऐप स्टोर बिलिंग के जरिए ही किया जा सकेगा।

Claude Pro प्लान की कीमत और बेनेफिट्स

Claude Pro प्लान अब भारत में 2,000 रुपए प्रति माह पर उपलब्ध है। यानी अगर यूजर पूरे साल का पेमेंट एक साथ करता है, तो कुल खर्च 24,000 रुपए सालाना होगा। वहीं, जो लोग हर महीने पेमेंट करना चाहते हैं, उन्हें 2,399 रुपए प्रति माह देने होंगे।

Claude Pro में क्या-क्या मिलता है?

Claude Sonnet 5 मॉडल का एक्सेस डिफॉल्ट रूप से मिलता है। Opus और Fable 5 जैसे अतिरिक्त मॉडल्स का उपयोग भी किया जा सकता है। फ्री प्लान की तुलना में लगभग 5 गुना ज्यादा उपयोग सीमा मिलती है। Research Mode की सुविधा मिलती है, जिससे गहरी जानकारी खोजने में मदद मिलती है। Web Search, File Uploads और Voice Mode जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

Claude Max प्लान की कीमत और बेनेफिट्स

अगर आप AI का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लंबे डॉक्यूमेंट्स पर काम करते हैं या कोडिंग जैसे भारी टास्क करते हैं, तो Claude Max प्लान आपके लिए बनाया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए प्रति माह रखी गई है।

Claude Max के फायदे

Pro प्लान से कई गुना ज्यादा उपयोग क्षमता मिलती है। लंबी बातचीत और बड़े प्रोजेक्ट्स पर बिना जल्दी लिमिट खत्म हुए काम किया जा सकता है। Sonnet 5 के साथ Opus और Fable 5 जैसे एडवांस मॉडल्स का बेहतर एक्सेस मिलता है। डेवलपर्स, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए यह प्लान ज्यादा उपयोगी माना जाता है। Claude Code और अन्य एडवांस AI वर्कफ्लो टूल्स का इस्तेमाल करने में भी मदद मिलती है।

फ्री प्लान में क्या-क्या मिलता है

Anthropic का Claude Free प्लान भी उपलब्ध है, जिसकी कोई मासिक फीस नहीं है। इसमें बेसिक चैटिंग, सीमित उपयोग सीमा, कुछ मॉडल्स तक सीमित पहुंच और रोजमर्रा के सामान्य काम करने की सुविधा मिलती है। हालांकि ज्यादा उपयोग, रिसर्च फीचर्स और एडवांस टूल्स के लिए पेड प्लान लेना पड़ता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।