Amazon का बड़ा दांव! 100 शहरों में शुरू होगी 10 मिनट सुपरफास्ट डिलीवरी, Blinkit-Zepto को देगा कड़ी टक्कर

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon भारत में अपनी फास्ट डिलीवरी सर्विस Amazon Now को 100 शहरों में और शुरू करने जा रहा है। इससे यूजर्स को 10-20 मिनट में सामान मिलेगा। अभी तक यह सुविधा सिर्फ मेट्रो सिटीज में है:

Amazon का बड़ा दांव! 100 शहरों में शुरू होगी 10 मिनट सुपरफास्ट डिलीवरी, Blinkit-Zepto को देगा कड़ी टक्कर

अब लोग ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते समय ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते। यही वजह है कि 10-20 मिनट में डिलीवरी देने वाले प्लेटफार्म यानी क्विक कॉमर्स की सेल तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Amazon ने बड़ा फैसला लिया है। Amazon अब अपनी फास्ट डिलीवरी सर्विस “Amazon Now” को देश के 100 शहरों तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अभी तक यह सर्विस कुछ ही मेट्रो शहरों में उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने जा रही है। अमेजन इस कदम से Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अगर यह प्लान सफल होता है, तो आने वाले समय में ऑनलाइन शॉपिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी।

100 शहरों तक पहुंचेगा Amazon Now

अमेजन अब अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस Amazon Now को बड़े स्तर पर फैलाने की तैयारी में है। इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में सिर्फ मेट्रो शहर ही नहीं, बल्कि छोटे और मिड-लेवल शहरों में भी 10–20 मिनट में सामान मिलने लगेगा। इसके लिए Amazon छोटे-छोटे माइक्रो वेयरहाउस (dark stores) बना रहा है, जो ग्राहकों के घर के पास होंगे। इससे डिलीवरी का समय काफी कम हो जाएगा। यानी अगर आपने किराना, स्नैक्स या जरूरी सामान ऑर्डर किया, तो वह पहले से कहीं ज्यादा जल्दी आपके दरवाजे तक पहुंच सकता है। यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि आज के यूजर्स तेजी चाहते हैं वे अब 1-2 दिन नहीं, बल्कि मिनटों में डिलीवरी चाहते हैं। Amazon इसी बदलती आदत को ध्यान में रखकर अपना नेटवर्क मजबूत कर रहा है।

Blinkit और Zepto से टक्कर

Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसी कंपनियां पहले से ही 10-15 मिनट में डिलीवरी दे रही हैं। अब Amazon Now के आने के बाद यह मुकाबला और तेज हो जाएगा। हर कंपनी कोशिश करेगी कि वह ज्यादा तेजी से डिलीवरी दे, ज्यादा शहरों में पहुंचे, बेहतर ऑफर और डिस्काउंट दे, इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए बेहतर सर्विस और सस्ते दाम देने की कोशिश करेंगी। हालांकि, इस रेस में टिके रहना आसान नहीं है। कंपनियों को तेजी से डिलीवरी देने के लिए भारी निवेश करना पड़ता है और मुनाफा कमाना मुश्किल होता है।

इस तेज कॉम्पिटिशन का एक और फायदा यह होगा कि कंपनियां ग्राहकों को बेहतर ऑफर्स, डिस्काउंट और कम डिलीवरी चार्ज देने की कोशिश करेंगी। इससे यूजर्स को सस्ता और बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही, बार-बार बाहर जाने की जरूरत कम होगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। यह बदलाव ऑनलाइन शॉपिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक बना देगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।