अपने लिए बेस्ट खरीदने के लिए कमाल की ट्रिक, क्या आपने ट्राई किया Amazon का यह फीचर?
Amazon ने Smartchoice फीचर के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी को आसान बनाने की कोशिश की है। यह फीचर ग्राहकों की जरूरत और इस्तेमाल के आधार पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स दिखाता है, जिससे सही गैजेट चुनना आसान हो जाता है।

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त अक्सर सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि एक ही प्रोडक्ट के दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों मॉडल्स सामने आ जाते हैं। खासकर जब बात लैपटॉप, AC, टैबलेट या स्मार्टवॉच जैसे महंगे गैजेट्स या इलेक्ट्रॉनिक्स की हो, तो सही फैसला लेना इसी परेशानी के चलते आसान नहीं होता। अगर आप भी स्पेसिफिकेशंन, रिव्यू और कीमतों में उलझ जाते हैं, तो Amazon का Smartchoice फीचर आपके काफी काम आ सकता है।
Amazon पर दिया जा रहा Smartchoice फीचर ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्रोडक्ट चुनने में मदद करता है। यानी अब आपको यह समझने की जरूरत नहीं कि कौन-सा प्रोसेसर बेहतर है या कितनी RAM काफी होगी। Smartchoice पहले यह समझता है कि आपको प्रोडक्ट किस काम के लिए चाहिए और फिर उसी आधार पर चुनिंदा टॉप ऑप्शंस दिखाता है।
उदाहरण के लिए, अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो आपको पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर चुने गए मॉडल दिखाए जाएंगे। वहीं गेमिंग के लिए लैपटॉप सर्च कर रहे ग्राहकों को पूरी तरह अलग सजेशंस मिलेंगे।
ऐसे काम करता है यह फीचर
Smartchoice का पूरा फोकस 'यूज केस' पर है। यानी आप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किस काम के लिए करेंगे, यह सबसे महत्वपूर्ण होता है। Amazon ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए कई यूज केसेज तैयार किए हैं। इस तरह यूजर्स को जो भी प्रोडक्ट खरीदना है, उसके लिए सिर्फ अपनी जरूरत बतानी होगी और सही डिवाइस स्क्रीन पर आ जाएगा।
मान लीजिए आप एयर कंडीशनर खरीद रहे हैं। ऐसे में Smartchoice केवल ब्रैंड या कीमत नहीं दिखाएगा, बल्कि कमरे के साइज, बिजली की बचत और इस्तेमाल की जरूरत के आधार पर आपके लिए परफेक्ट मॉडल सुझाएगा। इसी तरह फिटनेस पसंद करने वाले लोगों को ऐसी स्मार्टवॉच दिखाई जाएंगी जिनमें हेल्थ और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए फीचर्स बेहतर हों।
इन प्रोडक्ट्स के लिए मिलेगा फायदा
Amazon का फीचर फिलहाल लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, साउंडबार, कैमरा, मॉनिटर, गेमिंग एक्सेसरीज, स्मार्टवॉच, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसी कैटेगरी में उपलब्ध है। यानी चाहे आप नया लैपटॉप खरीदना चाहते हों या घर के लिए नया एसी, Smartchoice आपके लिए रिसर्च का काफी समय बचा सकता है।
दरअसल, अगर आप टेक एक्सपर्ट नहीं हैं और अक्सर यह तय नहीं कर पाते कि कौन-सा गैजेट खरीदना बेहतर रहेगा, तो Smartchoice आपके बहुत काम का फीचर साबित हो सकता है। यह खासतौर से उन लोगों के लिए काम का है जो कम समय में अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट खोजना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


