ट्रिक! Amazon से हर खरीद पर पाएं सीधे 5 परसेंट कैशबैक, ज्यादातर ग्राहकों को नहीं पता

Jan 12, 2026 01:57 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक ऐसा जुगाड़ है, जिसके साथ Amazon से हर खरीददारी पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है। यह मौका Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ दिया जा रहा है। 

ट्रिक! Amazon से हर खरीद पर पाएं सीधे 5 परसेंट कैशबैक, ज्यादातर ग्राहकों को नहीं पता

भारत में और ग्लोबली सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो उनमें Amazon का नाम जरूर आता है। अगर आप भी Amazon से खरीददारी करते हैं तो चुनिंदा शॉपिंग ट्रिक्स आपको जरूर पता होनी चाहिए। एक ऐसा तरीका है, जिससे ग्राहकों को हर खरीददारी पर सीधे 5 प्रतिशत तक कैशबैक का फायदा मिल जाता है। यानी आप चाहे जो प्रोडक्ट खरीदें, हर बार आपके पैसे बचेंगे।

अगर आपकी सैलरी अच्छी है और Amazon से शॉपिंग करते हैं तो Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड एक ऐसा बैंकिंग प्रोडक्ट है, जो आपको जरूर ले लेना चाहिए। आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और Cibil स्कोर अच्छा होने पर ये कार्ड आपको मिल जाएगा। इससे खरीददारी की स्थिति में Amazon से की गई शॉपिंग पर प्राइम यूजर्स को 5 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जा रहा है। इस कार्ड के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

क्या है Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड?

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे Amazon Pay और ICICI Bank ने मिलकर लॉन्च किया है। यह कार्ड खास तौर पर उनके लिए बनाया गया है जो Amazon पर अक्सर खरीदारी करते हैं और कैशबैक को प्राथमिकता देते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है, यानी इसमें ना तो कोई ज्वाइनिंग फीस लगती है और ना ही कोई एनुअल फीस देनी पड़ती है।

Amazon पर ग्राहकों को ऐसे मिलता है कैशबैक

अगर आप Amazon Prime मेंबर हैं, तो Amazon.in पर की गई शॉपिंग पर आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। वहीं, अगर आप Prime मेंबर नहीं हैं, तो यही कैशबैक 3 प्रतिशत मिलता है। इसके अलावा Amazon Pay के पार्टनर मर्चेंट्स पर पेमेंट करने पर 2 प्रतिशत और बाकी सभी खर्चों पर कार्ड से 1 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। यह कैशबैक Amazon Pay बैलेंस के तौर पर मिलता है, जिसकी कोई लिमिट या एक्सपायरी डेट नहीं होती।

कार्ड से मिलने वाला कैशबैक हर महीने अपने आप आपके Amazon Pay अकाउंट में जुड़ जाता है, इसके लिए अलग से रिडीम करने की जरूरत नहीं पड़ती। इस Amazon Pay बैलेंस का इस्तेमाल आप Amazon पर शॉपिंग करने, मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल भरने और अन्य Amazon Pay से जुड़ी सेवाओं में आसानी से कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के लिए आप ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

आपको अपने Amazon अकाउंट में लॉग-इन करना होता है, फिर Amazon Pay सेक्शन में जाकर 'Amazon Pay ICICI Bank Credit Card' का ऑप्शन तलाशना होता है। अगर आपके अकाउंट पर यह कार्ड प्री-अप्रूव्ड या इनवाइट-ओनली ऑफर के रूप में उपलब्ध है, तो Apply Now का बटन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपकी जानकारी, PAN कार्ड और KYC डीटेल्स मांगी जाती हैं। प्रोसेस पूरा होने पर बैंक आपकी जानकारी वेरिफाई करता है और अप्रूवल मिलने पर कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;