50MP के सेल्फी कैमरा वाले Motorola फोन पर कमाल का ऑफर, 7250 रुपये कम हुई कीमत
50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाला मोटोरोला का यह फोन अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में 7250 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप इस फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। ऑफर 22 जनवरी तक लाइव रहेगा।

मोटोरोला का स्टायलिश फोन- Motorola Razr 60 Ultra अमेजन पर चल रही रिपब्लिक डे सेल में तगड़े ऑफर के साथ मिल रहा है। 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 79998 रुपये है। सेल में आप इसे 7250 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह ऑफर 22 जनवरी तक लाइव रहेगा। फोन पर कंपनी 3999 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और दो डिस्प्ले के साथ कई शानदार फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला अपने इस फ्लिप फोन में 6.96 इंच का FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दे रहा है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले भी मौजूद है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक दिया गया है। फोन 16जीबी LPDDR4x रैम और 512जीबी UFS 4.0 के स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए रेजर 60 अल्ट्रा में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS फीचर से लैस है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर काम करता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





16 GB RAM









