ग्राहकों की मौज, अमेजन पर 10,000 से कम में मिलेंगे इतने सारे स्मार्टफोन, लिस्ट में सबसे सस्ता ₹5799 का

Jan 14, 2026 06:41 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amazon Great Republic Day Sale Live: सेल 16 जनवरी से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट 10 हजार रुपये से कम है तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। लिस्ट में देखें आपके बजट में कौन सा फोन फिट बैठ रहा है...

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Amazon Great Republic Day Sale Live: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है लेकिन बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आपकी तलाश खत्म होने वाली है। सेल 16 जनवरी से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है। सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। फ्लिपकार्ट की तरह, अमेजन ने भी सेल शुरू होने से पहले ही कई स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है। देखें आपके बजट में कौन सा फोन फिट बैठ रहा है...

ग्राहकों की मौज, अमेजन पर 10,000 से कम में मिलेंगे इतने सारे स्मार्टफोन, लिस्ट में सबसे सस्ता ₹5799 का

Redmi A4 5G

सेल में 8,299 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले 6.88 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल डुअल रियर कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 चिपसेट है।

Samsung Galaxy M07

सेल में 7,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन में हीलियो G99 चिपसेट, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 7.6 एमएम स्लिम बॉडी और 5000 एमएएच बैटरी है।

Realms Narzo 80 Lite 4G

सेल में 7,899 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन 6300 एमएएच बैटरी, 7.94 एमएम स्लिम बॉडी, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच डिस्प्ले और IP54 रेटिंग मिलती है।

Lava Bold N1 5G

सेल में 7,249 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy M06 5G

सेल में 9,249 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 50 मेगापिक्सेल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी पैक करता है।

Redmi A5

सेल में 6,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.88 इंच डिस्प्ले, 5200 एमएएच बैटरी, 32 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा और दमदार प्रोसेसर है।

itel Zeno 20 Max

सेल में 5,799 रुपये में मिलेगा। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सेल मेन कैमरा, डायनामिक बार, दमदार स्पीकर सेटअप और 5000 एमएएच बैटरी है।

Lava Bold N1 Pro

सेल में 6,049 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी है।

Lava Storm Play 5G

सेल में 9,249 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon republic day sale deals live get these smartphone under 10k
;;;