रिपब्लिक डे सेल में गजब डील, ₹9 हजार से कम में खरीदें 8GB तक की रैम वाले फोन, सैमसंग 7499 का
ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आप 9 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं। यहां हम आपको टॉप 3 डील्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में सैमसंग का भी एक फोन है, जिसकी कीमत मात्र 7499 रुपये है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
बजट सेगमेंट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर चल रही ग्रेट रिपब्लिक डे सेल को आप मिस नहीं कर सकते। सेल में आप 9 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं। यहां हम आपको टॉप 3 डील्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में सैमसंग का भी एक फोन है, जिसकी कीमत मात्र 7499 रुपये है। सेल में इन फोन पर बैंक डिस्काउंट के साथ कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
POCO C75 5G
4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 8999 रुपये है। फोन पर 449 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन 6.88 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 पर काम करता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 5160mAh की है।
Samsung Galaxy M07
सैमसंग का यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 7499 रुपये है। फोन पर 374 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस फोन को 264 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सस्ता हो सकता है। सैमसंग के इस फोन में आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन की बैटरी 5000mAh की है।
Redmi A4 5G
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 8299 रुपये है। फोन पर 414 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। यह फोन 292 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें, तो यह वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। इससे इस फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। रेडमी का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। इसका सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5160mAh की है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इन फोन पर भी बंपर डील

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




