Amazon Prime Day 2026 का ऐलान, इस दिन से मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट; 2 दिन की सेल, पूरे साल की बचत
Amazon Prime Day Sale 2026 की तारीख सामने आ गई है। इस 2 दिन की खास सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी।

नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लें। Amazon ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Prime Day 2026, की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल खास तौर पर Prime मेंबर्स के लिए होती है, जिसमें उन्हें एक्सक्लूसिव डील्स और भारी छूट का फायदा मिलता है। Amazon Prime Day हर साल यूजर्स के लिए बड़े डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स लेकर आती है। इस दौरान महंगे प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और होम एप्लायंसेस काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। इस बार की Prime Day Sale जुलाई 2026 में होने वाली है और यह 48 घंटे तक चलेगी। यानी सिर्फ 2 दिन के अंदर आपको अपनी पसंद का प्रोडक्ट सबसे सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कब होगी Amazon Prime Day 2026 Sale
Amazon Prime Day 2026 जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी और यह 48 घंटे तक चलेगी। यह सेल खास तौर पर Prime मेंबर्स के लिए होती है, यानी इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। इस सेल की खास बात यह है कि यह बहुत सीमित समय के लिए होती है, इसलिए यूजर्स को पहले से प्लानिंग करनी पड़ती है।
Prime Members के लिए खास
Amazon Prime Day Sale सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होती है। इसका मतलब है कि जो लोग Prime मेंबर हैं, वही इन डील्स का फायदा उठा सकते हैं। Prime मेंबर्स को अर्ली एक्सेस, तेज डिलीवरी और खास ऑफर्स मिलते हैं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर सिर्फ Prime यूजर्स के लिए ही स्पेशल डील्स रखी जाती हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बड़े ऑफर्स
Amazon Prime Day Sale में iPhone, Samsung, OnePlus और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर सीधा प्राइस कट देखने को मिलेगा, जिससे महंगे फोन भी किफायती दाम में खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा लिमिटेड टाइम डील्स और “Lightning Deals” के जरिए कुछ प्रोडक्ट्स बेहद कम कीमत पर मिल सकते हैं, लेकिन इसके लिए सही समय पर एक्टिव रहना जरूरी होता है। सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और गेमिंग एक्सेसरीज जैसे गैजेट्स पर भी शानदार ऑफर्स मिलते हैं। अगर आप टेक लवर हैं या नया डिवाइस लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक बड़ा मौका बन सकती है।
TV, Laptop और होम अप्लायंसेस पर डील्स
Prime Day Sale में स्मार्ट टीवी, खासकर 4K और बड़ी स्क्रीन वाले मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए एयर कंडीशनर, कूलर और रेफ्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट्स पर भी खास ऑफर्स दिए जाते हैं। कई बार इन प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर और इंस्टेंट डिस्काउंट जोड़कर कीमत और भी कम हो जाती है, जिससे बड़े खर्च को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट
Amazon Prime Day Sale में असली फायदा बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट से मिलता है। आमतौर पर HDFC, ICICI और SBI जैसे बैंकों के कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाता है, जिससे सीधे बिल अमाउंट कम हो जाता है। इसके अलावा No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप बिना अतिरिक्त ब्याज के आसान किस्तों में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। कुछ मामलों में कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स का भी फायदा मिलता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black










