अब Amazon पर शॉपिंग करना हुआ बहुत आसान, Alexa खुद ढूंढेगा Best Deal, बस बोलना होगा Alexa- मेरे लिए Shopping कर दो

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amazon ने नया AI शॉपिंग असिस्टेंट Alexa for Shopping लॉन्च किया है। यह नया टूल यूजर्स को प्रोडक्ट सर्च, प्राइस ट्रैक, कमपयेर और शॉपिंग खुद कर सकेगा। चलिए बताते हैं कैसे करेगा यह काम और जिससे बदलेगा ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका।

अब Amazon पर शॉपिंग करना हुआ बहुत आसान, Alexa खुद ढूंढेगा Best Deal, बस बोलना होगा Alexa- मेरे लिए Shopping कर दो

AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गया है। अब AI आपके लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकता है। Amazon ने अपना नया AI Shopping Assistant “Alexa for Shopping” लॉन्च कर दिया है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने वाला है। कंपनी का कहना है कि यह नया AI Assistant यूजर्स को ठीक उसी तरह मदद करेगा जैसे कोई जानकार दुकानदार करता है। यानी अब Alexa सिर्फ गाने चलाने या मौसम बताने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह प्रोडक्ट्स ढूंढेगा, कम्पेयर करेगा, सही डील बताएगा और जरूरत पड़ने पर खुद सामान भी खरीद सकेगा।Amazon का यह नया फीचर फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसे Amazon App, Website और Echo Show Devices पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। जल्द यह बाकी देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

Amazon का नया Alexa for Shopping फीचर ऐसे करेगा काम

Amazon का नया AI पॉवर शॉपिंग असिस्टेंट है। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर पूछे कि मेरे लिए सबसे अच्छा बजट स्मार्टफोन कौन-सा है? तो Alexa सिर्फ प्रोडक्ट की लिस्ट नहीं दिखाएगा, बल्कि फीचर को कम्पेयर करके सही ऑप्शन भी बताएगा। Amazon का कहना है कि Alexa for Shopping को ज्यादा Conversational बनाया गया है। यूजर पूछ सकता है: मेरे लिए अच्छा गेमिंग लैपटॉप कौन-सा है?, कौन-सी वॉच ज्यादा बैटरी बेकअप देती है?, मैंने पिछली बार कौन-सा चार्जर खरीदा था? Alexa इन सवालों का जवाब सिर्फ सर्च रिजल्ट की तरह नहीं देगा, बल्कि समझाकर आपको डिटेल देगा।

प्राइस ट्रैक और डील अलर्ट मिलेगा

Alexa for Shopping का एक बड़ा फीचर प्राइस ट्रैक भी है। यूजर किसी प्रोडक्ट की कीमत कम होने का इंतजार कर सकता है और Alexa उसे अलर्ट भेज देगा। यानी अगर आपने कोई स्मार्टफोन विशलिस्ट में रखा है और उसकी कीमत कम होती है, तो AI आपको तुरंत जानकारी दे सकता है। इससे शॉपिंग और स्मार्ट हो सकती है। अब लोग सिर्फ सर्च नहीं करेंगे, बल्कि AI से सलाह लेकर शॉपिंग करेंगे। अमेजन के इस कदम के बाद Google, Walmart और दूसरे प्लाफोर्म्स भी ऐसे AI Tools पर तेजी से काम कर सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।