12GB रैम वाला वनप्लस फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Mar 06, 2026 04:49 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन की धमाकेदार लिमिटेड टाइम डील में आप OnePlus 13R को 5 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर 1999 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में वनप्लस का यह फोन और सस्ता हो सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

12GB रैम वाला वनप्लस फोन हुआ सस्ता, 5 हजार रुपये कम हुई कीमत,  मिलेगी 6000mAh की बैटरी

वनप्लस का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। अमेजन की धमाकेदार लिमिटेड टाइम डील में आप OnePlus 13R को 5 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपये थी। अब फोन का यह वेरिएंट अमेजन इंडिया पर 39999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 15 मार्च तक 2 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दे रही है। इन दोनों डिस्काउंट के साथ यह फोन 5 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

फोन पर 1999 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में वनप्लस का यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई शानदार फीचर दिए गए हैं।

वनप्लस 13R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 2780×1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का शानदार डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i दे रही है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 दे रही है।

OnePlus 13r

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एर 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन का पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसमें आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इसे कंपनी चार ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी। फोन IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11 be (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।