Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon limited time deal flat INR 10000 Instant Discount on motorola razr 60 ultra offer valid till 30th november
मोटोरोला फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹10 हजार सस्ता हुए यह स्टाइलिश फोन, 30 नवंबर तक मौका

मोटोरोला फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ₹10 हजार सस्ता हुए यह स्टाइलिश फोन, 30 नवंबर तक मौका

संक्षेप:

अमेजन की लिमिटेड टाइम डील में आप मोटोरोला के इस फोन को सीधे 10 हजार रुपये से फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकेत हैं। यह धमाकेदार ऑफर 30 नवंबर तक लाइव रहेगा। फोन पर 4499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। 

Nov 26, 2025 09:15 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला का स्टाइलिश फोन - Motorola Razr 60 Ultra अमेजन की लिमिटेड टाइम डील में बेस्ट ऑफर्स के साथ मिल रहा है। 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 89998 रुपये है। लिमिटेड टाइम डील में आप इस फोन को सीधे 10 हजार रुपये से फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकेत हैं। यह धमाकेदार ऑफर 30 नवंबर तक लाइव रहेगा। फोन पर 4499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आपको यह फोन 44,250 रुपये तक सस्ते में मिल सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फ्लिप फोन में 6.96 इंच का FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। इसका साइज 4 इंच है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले है, 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक दे रही है। फोन 16जीबी LPDDR4x रैम और 512जीबी UFS 4.0 के स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट दिया गया है।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। यह कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आता है। इसके अलावा फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में आपको 4700mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:70 रुपये से कम के सबसे जबर्दस्त प्लान, 39 रुपये वाले में रोज मिलेगा 3GB डेटा

ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन IP48 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be (2.4GHz & 5GHz & 6GHz) MIMO, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फोन में दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।