Amazon पर शुरू हो गई सेल, ₹20 हजार से कम में ये 5G स्मार्टफोन डील्स हैं बेस्ट; टॉप लिस्ट

May 01, 2024 10:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
share

लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्रेट समर सेल शुरू हो गई है और ढेरों स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। हम 20 हजार रुपये से कम में मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए एकसाथ लेकर आए हैं, जिससे चुनना आसान हो।

Amazon पर शुरू हो गई सेल, ₹20 हजार से कम में ये 5G स्मार्टफोन डील्स हैं बेस्ट; टॉप लिस्ट

लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Great Summer Sale शुरू हो गई है और 2 मई से शुरू हुई इस सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस सेल में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स बेहद कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। अगर आपका बजट 20,000 रुपये से कम है, तो हम इस सेल में धाकड़ छूट पर मिल रहे बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

Honor X9b 5G

ऑनर का मजबूत डिस्प्ले वाला यह मिडरेंज फोन पहली बार 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर के बाद इसे बंपर छूट पर खरीदा जा सकता है। 108MP ट्रिपल कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसकी 5800mAh बैटरी 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

Samsung Galaxy M15 5G

सैमसंग की M-सीरीज का यह पावरफुल फोन उनके लिए अच्छा है, जिन्हें 10 हजार रुपये के करीब नया 5G फोन चाहिए। करीब 11,999 रुपये पर लिस्टेड डिवाइस की कीमत कूपन ऑफर के बाद महज 10,999 रुपये रह जाती है। इसमें 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। 50MP ट्रिपल कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है और 6000mAh बैटरी 25W चार्जिंग के साथ मिलती है।

Realme Narzo 70 Pro 5G

ग्रेट समर सेल में ग्राहक Realme का यह पावरफुल फोन 17,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। 50MP ट्रिपल कैमरा वाला डिवाइस 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी दी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।