Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon great indian festival offering rupees 7000 off on Motorola razr 60 Ultra

50MP के सेल्फी कैमरा वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट

संक्षेप:

मोटो रेजर 60 अल्ट्रा अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में बंपर डील के साथ मिल रहा है। आप इस फोन को 7 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 4499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। ऑफर 5 अक्टूबर तक लाइव रहेगा।

Sep 24, 2025 05:12 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला का स्टाइलिश फोन Motorola Razr 60 Ultra अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 89998 रुपये है। डील में फोन पर 7 हजार रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 5 अक्टूबर तक लाइव रहेगा। फोन पर कंपनी 4499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 44000 रुपये तक कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
50MP के सेल्फी कैमरा वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.96 इंच का FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक ऑफर कर रही है। फोन 16जीबी LPDDR4x रैम और 512जीबी UFS 4.0 के स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:फ्री में एक्सट्रा सिम देने वाले तीन जबर्दस्त प्लान, 320GB तक डेटा, ओटीटी भी

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा OIS फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर काम करता है।

इन फोन पर भी धांसू डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।