₹12,499 में आपका होगा 16GB तक की रैम वाला फोन, मिलेगी 68W की फास्ट चार्जिंग
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली डील में आप 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाले जबर्दस्त फोन- Tecno Pova 5 Pro 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 13,999 रुपये है। सेल में इस पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

बजट सेगमेंट में बेस्ट फीचर वाले फोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए तगड़ी डील है। अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली डील में आप 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाले जबर्दस्त फोन- Tecno Pova 5 Pro 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 13,999 रुपये है। सेल में इस पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। कूपन डिस्काउंट के साथ यह फोन 12,499 रुपये में आपका हो सकता है। बैंक ऑफर में आप इसकी कीमत को 1 हजार रुपये तक कम कर सकते हैं। फोन पर करीब 700 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 13,250 रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको एक्सटेंडेड रैम फीचर के साथ 16जीबी तक की रैम और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दे रही है। एक्सटेंडेड रैम फीचर की मदद से फोन की टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


