Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon great indian festival and flipkart bbd sale bank card offers details
अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में मची लूट, इस बैंक ऑफर में हो रही 1.40 लाख तक की बचत, देखें पूरा गणित

अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल में मची लूट, इस बैंक ऑफर में हो रही 1.40 लाख तक की बचत, देखें पूरा गणित

संक्षेप: Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है। दोनों ही सेल में अलग-अलग बैंक कार्ड्स पर ऑफर मिल रहे हैं। चलिए इन्हीं बैक कार्ड्स ऑफर्स के बारे में थोड़ा डिटेल में जानने की कोशिश करते हैं...

Thu, 25 Sep 2025 05:29 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो चुकी है। सेल में ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। GST में कटौती, फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है, जिससे उनकी हजारों रुपये की बचत हो रही है। दोनों ही सेल में अलग-अलग बैंक कार्ड्स पर ऑफर मिल रहे हैं। चलिए इन्हीं बैक कार्ड्स ऑफर्स के बारे में थोड़ा डिटेल में जानने की कोशिश करते हैं...

Amazon Great Indian Festival Sale

अमेजन ने इस सेल के लिए खासतौर से SBI के साथ साझेदारी की है, यानी अगर आप SBI बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं, जो आपको ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। चलिए बताते हैं कैसे...

एसबीआई डेबिट कार्ड

amazon great indian festival sale

अगर आपके पास SBI Debit Card है, जो आप प्रोडक्ट्स की खरीदी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,500 रुपये तक) का लाभ ले सकते हैं। सेल में ग्राहकों को 7000 रुपये तक का बोनस डिस्काउंट का लाभ भी दिया जा रहा है। एक कार्ड पर 16 बार इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। दोनों का लाभ ले लिया जाए, तो ग्राहक 1,36,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

लेकिन ध्यान रहें कि अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट मिलेगा, जैसे कि मोबाइल पर अधिकतम 1,000 रुपये, ग्रॉसरी पर 300 रुपये और बारी अन्य कैटेगरी पर 1,500 रुपये। ध्यान रहें कि डिस्काउंट मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू पर निर्भर करता है और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकता है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड

amazon great indian festival sale

अगर आपके पास SBI Credit Card है, जो आप प्रोडक्ट्स की खरीदी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,750 रुपये तक) का लाभ ले सकते हैं। सेल में ग्राहकों को 7000 रुपये तक का बोनस डिस्काउंट का लाभ भी दिया जा रहा है। एक कार्ड पर 16 बार इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। दोनों का लाभ ले लिया जाए, तो ग्राहक 1,40,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

लेकिन ध्यान रहें कि यहां भी अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट मिलेगा, जैसे कि मोबाइल पर अधिकतम 1,250 रुपये तक, ग्रॉसरी पर 300 रुपये और बारी अन्य कैटेगरी पर 1,750 रुपये तक। ध्यान रहें कि डिस्काउंट मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू पर निर्भर करता है और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकता है।

इसके अलावा Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिड कार्ड से खरीदी करके भी बड़ी बचत की जा सकती है। इस कार्ड से खरीदी करने पर 5 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। अमेजन पर दी जानकारी के अनुसार, 5 फीसदी कैशबैक प्राइम मेंबर्स के लिए, जबकि नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह 3 फीसदी है। यह कार्ड ईएमआई ऑर्डर के लिए भी एलिजिबल नहीं है।

ये भी पढ़ें:नए कलर में आ गए सैमसंग के ये दो धांसू स्मार्टफोन, अमेजन सेल में मिल रहे सस्ते

Flipkart Big Billion Days Sale

फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए खासतौर से ICICI और Axis बैंक के साथ साझेदारी की है। यानी अगर आप इन बैंक कार्ड्स से खरीदारी करते हैं, जो आपको ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। चलिए बताते हैं कैसे...

अगर आप आईसीआईसीआई या एक्सिस बैंक (क्रेडिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन) से खरीदी करते हैं तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1,750 रुपये तक) का लाभ ले सकते हैं।

flipkart big billion days sale

फ्लिपकार्ट पर दी जानकारी के अनुसार, ग्रॉसरी पर 250 रुपये की छूट, फैशन पर 1,250 रुपये की छूट, मोबाइल पर 1,500 रुपये तक की छूट और अन्य कैटेगरी पर 1,750 रुपये तक की छूट मिलेगी। प्रति कार्ड पर अधिकतम 1,750 रुपये की बचत होगी। ध्यान रहें कि डिस्काउंट मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू पर निर्भर करता है और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकता है। अधिकतम 1,750 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू - ग्रॉसरी के लिए 2,499 रुपये, फैशन के लिए 2,000 और अन्य सभी कैटेगरी के लिए 4,990 रुपये है।

आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांसजैक्शन पर फैशन पर 1,250 रुपये, मोबाइल पर 1,750 रुपये और अन्य कैटेगरी पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसे तरह प्रति कार्ड पर अधिकतम 2,000 रुपये की बचत होगी। इसके लिए मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू - फैशन के लिए 2,000 रुपये और अन्य सभी कैटेगरी के लिए 4,990 रुपये है।

इन कार्ड्स पर बोनस ऑफर भी मिल रहा है:

flipkart big billion days sale

फ्लिपकार्ट पर दी जानकारी के अनुसार, सभी कैटेगरी पर 24,999 रुपये या उससे ज्यादा की खरीद पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट, 39,990 रुपये या उससे ज्यादा की खरीद पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 69,990 रुपये या उससे ज्यादा की खरीद पर 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

मोबाइल के लिए,

- 19,990 की खरीद पर नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

- 29,990 की खरीद पर नॉन ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफर और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 2250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

- 49,990 की खरीद पर 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

(नोट-ऊपर बताए ऑफर सिर्फ सेल तक ही सीमित हैं।)

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।