Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon great freedom festival sale get samsung oneplus and redmi phone in just rs 15999

Amazon Sale: मात्र 15,999 रुपये में लें Samsung, OnePlus और Redmi के ये फोन, लिस्ट

संक्षेप: Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 सभी ग्राहकों के लिए 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कुछ खास स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, तो सेल में 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेंगे।

Wed, 30 July 2025 09:11 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 सभी ग्राहकों के लिए 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स के लिए यह 31 जुलाई 2025 को मध्यरात्रि (12AM) से शुरू होगी, यानी प्राइम मेंबर्स को 12 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खरीदारी करने का सही समय हो सकता है। सेल में कई ब्रांडेड फोन सस्ते दाम में मिलेंगे। सेल में मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकेंगे। अमेजन ने कई स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, तो सेल में 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेंगे। देखें लिस्ट...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
Amazon Sale: मात्र 15,999 रुपये में लें Samsung, OnePlus और Redmi के ये फोन, लिस्ट

Samsung Galaxy M36 5G

सेल में सैमसंग का यह स्मार्टफोन ऑफर्स के बाद 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में Galaxy AI के साथ ढेर सारे एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 7.7 एमएम स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:पहली सेल में मचेगी लूट, 6599 रुपये में मिलेगा यह स्मार्टफोन, इसमें 6300mAh बैटरी

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

सेल में वनप्लस का यह स्मार्टफोन ऑफर्स के बाद 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5500 एमएएच बैटरी है, जो 80W सुपरवूक वायर्ड और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ आता है।

Redmi Note 14 5G

सेल में रेडमी का यह स्मार्टफोन भी ऑफर्स के बाद 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5110 एमएएच बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2100 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर पैक करता है।

ये भी पढ़ें:घर में लें थिएटर का मजा, 150 इंच की स्क्रीन बनाएगा यह डिवाइस, इसमें स्पीकर भी

iQOO Z10R 5G

थोड़ा बजट ज्यादा है, तो आप इस फोन पर भी विचार कर सकते हैं। सेल में आईकू का यह स्मार्टफोन ऑफर्स के बाद 17,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन है। फोन में 5700 एमएएच बैटरी है। इसमें सेगमेंट का पहला मेगापिक्सेल 4K सेल्फी कैमरा है। फोन में 6.77 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पैक करता है।

Realme NARZO 80 Pro 5G

सेल में आईकू का यह स्मार्टफोन ऑफर्स के बाद 17,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6000 एमएएच बैटरी है। यह फोन 7.55 एमएम स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है और इसका वजन केवल 179 ग्राम है। फोन में सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है, जो 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। पहला मेगापिक्सेल 4K सेल्फी कैमरा है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पैक करता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।