अमेजन सेल में मची लूट, 65% तक सस्ते मिल रहे ब्रांडेड TV; देखें बेस्ट डील्स और ऑफर

Apr 06, 2024 11:50 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Amazon Grand Festive Sale 5 अप्रैल से शुरू हो गई है और 9 अप्रैल तक चलेगी। सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी 65 फीसदी तक सस्ते मिल रहे हैं। बैंक ऑफर में 5000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है।

अमेजन सेल में मची लूट, 65% तक सस्ते मिल रहे ब्रांडेड TV; देखें बेस्ट डील्स और ऑफर

Amazon Grand Festive Sale शुरू हो चुकी है और सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी 65 फीसदी तक सस्ते मिल रहे हैं। सेल के दौरान, ग्राहक सैमसंग, सोनी, एलजी, रेडमी, एमआई, हिसेंस, टीसीएल, एसर, वीयू और अन्य ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट पा सकते हैं। सेल में स्मार्ट टीवी पर ढेर सारे बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। HDFC और SBI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ग्राहक इंस्टैंट डिस्काउंट के रूप में 5,000 रुपये तक का लाभ भी ले सकते हैं।

सेल कब तक चलेगी और क्या है खास?

बता दें कि, अमेजन ग्रैंड फेस्टिव सेल 5 अप्रैल से शुरू हो गई है और 9 अप्रैल तक चलेगी। अगर आप भी नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में अलग-अलग ब्रांड्स और अलग-अलग डिस्प्ले साइज वाले टीवी सस्ते दाम में मिल रहे हैं।

सेल में 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज में टीवी उपलब्ध हैं। अलग-अलग मॉडल पर अमेजन फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जो 65 फीसदी तक जाता है। साथ में कुछ अन्य ऑफर भी मिल रहे हैं, जिनका लाभ लेकर आप डील को और किफायती बना सकते हैं।

smart tv

HDFC और SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर, ग्राहक अपनी खरीदारी पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अमेजन, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की भी पेशकश कर रहा है। इसके अलावा, टीवी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

अमेजन के अनुसार, ग्राहकों को सेल के दौरान 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू और चार साल तक की एक्सटेंडेट वारंटी मिल सकती है। चुनिंदा मॉडल पर नो-कॉस्ट ईएमआई 750 रुपये प्रति माह से शुरू हो रही है।

यहां देखें कुछ बेस्ट डील:

amazon grand festive sale
  • सेल में Redmi 32 इंच एफ-सीरीज एचडी रेडी स्मार्ट टीवी, जिसका मॉडल नंबर L32R8-FVIN है, मात्र 13,499 रुपये (MRP: ₹24,999) में मिल रहा है। इसके अलावा, Acer का 32 इंच वी-सीरीज एचडी रेडी स्मार्ट क्यूएलईडी गूगल टीवी, जिसका मॉडल नंबर AR32GR2841VQD है, मात्र 13,999 रुपये (MRP: ₹23,999) में मिल रहा है।
  • सेल में Hisense का 43 इंच 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी, जिसका मॉडल नंबर 43E7K है, मात्र 24,990 रुपये (MRP: ₹46,999) में मिल रहा है। जबकि Redmi का 43 इंच 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी फायर टीवी, जिसका मॉडल नंबर L43R8-FVIN है, मात्र 23,999 रुपये (MRP: ₹42,999) में मिल रहा है।
  • सेल में Acer का 40 इंच एडवांस्ड आई-सीरीज फुल एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी, जिसका मॉडल नंबर AR40GR2841FDFL है, मात्र 17,999 रुपये (MRP: ₹29,999) में मिल रहा है। जबकि, Xiaomi का 50 इंच एक्स-सीरीज 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एंड्रॉयड एलईडी टीवी, जिसका मॉडल नंबर L50M7-A2IN है, मात्र 31,999 रुपये (MRP: ₹44,999) में मिल रहा है।
  • iFFALCON का 55 इंच 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी, जिसका मॉडल नंबर iFF55U62 है, मात्र 27,999 रुपये (MRP: ₹73,999) में मिल रहा है। जबकि Westinghouse का 55 इंच क्वांटम सीरीज अल्ट्रा एचडी एलईडी गूगल टीवी, जिसका मॉडल नंबर WH55GTX40, सेल में मात्र 28,999 रुपये (MRP: ₹44,999) में मिल रहा है। Blaupunkt का 55 इंच साइबर साउंड जी2 सीरीज 4k अल्ट्रा एचडी एलईडी गूगल टीवी, जिसका मॉडल नंबर 55CSGT7023, सेल में 29,999 रुपये (MRP: ₹46,999) में मिल रहा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।