Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon diwali special deal Tecno Phantom V Fold 2 available again with rupees 20000 coupon discount

12GB रैम वाला फोन फिर हुआ सस्ता, सीधे 20 हजार रुपये कम हुई कीमत, फीचर जबर्दस्त

संक्षेप: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली स्पेशल डील में टेक्नो फैंटम V फोल्ड 2 बंपर डील में मिल रहा है। इसे आप 20 हजार रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। 

Thu, 9 Oct 2025 01:49 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

स्टाइलिश फोल्डेबल फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Tecno Phantom V Fold 2 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली स्पेशल डील में आप इसे एक बार फिर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 89999 रुपये है। ऑफर में इस फोन पर 20 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 10 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
12GB रैम वाला फोन फिर हुआ सस्ता, सीधे 20 हजार रुपये कम हुई कीमत, फीचर जबर्दस्त

आप इस फोन को 4499 रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। कंपनी इस डिवाइस पर 52,600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

टेक्नो फैंटम V फोल्ड 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

टेक्नो फैंटम V फोल्ड 2 में 6.42 इंच का फुल एचडी+ AMOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है। 2K+ रेजॉलूशन वाला फोन का इनर डिस्प्ले 7.85 इंच का है। टेक्नो का यह फोल्डेबल डिवाइस 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें डाइमेंसिटी 9000+ चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको धांसू कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस लगा है।

ये भी पढ़ें:सैमसंग ने दिया तगड़ा गिफ्ट, ₹14500 से कम हुई इस 5G फोन की कीमत, कैशबैक भी

इसके अलावा फोन में कंपनी एक 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर भी ऑफर कर रही है। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया गया है। टेक्नो के इस फोन की बैटरी 5750mAh की है। फोन में ऑफर की जा रही यह बैटरी 70 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है।

इन फोन पर भी बंपर डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।