
गजब! लॉन्च प्राइस से 16 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का फोन, मोटोरोला अब 12700 रुपये सस्ता
अमेजन की धांसू डील में मोटोरोला और सैमसंग के फोन लॉन्च प्राइस से 16 हजार रुपये तक सस्ते में मिल रहे हैं। इन फोन को आप कैशबैक और बैंक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल तक का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग या मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन की बंपर डील आपके लिए है। इस डील में आप इन कंपनियों के फोन को ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 16 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। खास बात है कि इन फोन पर पर कैशबैक और बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इन फोन को तगड़े एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। ये फोन 125W तक की फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल तक के सेल्फी कैमरा से लैस हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दी जा रही डील के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी A55 5G
लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये थी। अब यह अमेजन इंडिया पर 23998 रुपये का मिल रहा है। फोन पर आपको 1199 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1480 चिपसेट दे रही है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए फोन में कंपनी डॉल्बी ऐटमॉस दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।
मोटोरोला एज 50 प्रो
फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 35999 रुपये थी। अब यह वेरिएंट 12700 रुपये सस्ता होने के बाद अमेजन इंडिया पर 23299 रुपये का मिल रहा है। बैंक ऑफर में फोन पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इसे 1164 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आपको अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के इस फोन में आपको 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास 5 भी दे रही है। यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जो 125W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग वाले इस फोन में आपको जबर्दस्त डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Cattleya Orchid








