7500 रुपये सस्ता हुआ 200MP के मेन कैमरे वाला Vivo का धाकड़ फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का

Jan 19, 2026 03:54 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

200 मेगापिक्सल के कैमरा वाला वीवो का धांसू फोन Vivo X300 5G तगड़ी डील में मिल रहा है। अमेज की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आप इसे 7500 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 3799 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

7500 रुपये सस्ता हुआ 200MP के मेन कैमरे वाला Vivo का धाकड़ फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का

200 मेगापिक्सल के कैमरा वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo X300 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। खास बात है कि अमेजन की लिमिटेड टाइम डील में यह डिवाइस भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 75998 रुपये है। 22 जनवरी तक आप इस फोन को 7500 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 3799 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

वीवो X300 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट ऑफर कर रही है।

vivo

फोन का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल (ZEISS Super) का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का Sony LYT602 ZEISS APO पेरिस्कोप कैमरा ऑफर कर रही है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6040mAh की बैटरी दी गई है।

फोन में ऑफर की जा रहा यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात है कि फोन 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको इन-डिस्प्ले अल्ट्रोसोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।