
16 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह 5G स्मार्टफोन, कैशबैक ऑफर भी, मची लूट
ग्रेट रिपब्लिक डे सेल शुरू होने से पहले ही 32MP के फ्रंट कैमरा वाला सैमसंग गैलेक्सी A55 5G बंपर डील में मिल रहा है। यह फोन अमेजन पर इस वक्त लॉन्च प्राइस से 16 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर कैशबैक भी दिया जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अमेजन पर 16 जनवरी से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत हो रही है। सेल में स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दी जाने वाली है। खास बात है कि सेल से पहले भी कुछ डिवाइसेज पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हीं में से एक फोन है Samsung Galaxy A55 5G, जो अभी अपने लॉन्च प्राइस से 16 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 39999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 23999 रुपये का मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी
कंपनी इस फोन पर 1199 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी का यह फोन 6.6 इंच के फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर कर रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी ऑफर करता है। ओएस की बात करें, तो हाइब्रिड ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। जबर्दस्त साउंड एक्सपीरियंस के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा। फोन ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी कलर ऑप्शन में आता है।
(Photo: Tech Advisor)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Iceblue






