Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon deal offering up to 65 percent off on smart tv list includes sony also top 3 option

अमेजन की डील ने चौंकाया, 55 इंच के इन टीवी पर 65% तक की छूट, लिस्ट में सोनी भी

संक्षेप:

डील में आप 55 इंच की साइज वाले स्मार्ट टीवी को MRP से 65 पर्सेंट तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इन टीवी पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी दिया जा रहा है। हमारी इस लिस्ट में सोनी का टीवी भी शामिल है। 

Jan 04, 2026 01:33 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

बड़े डिस्प्ले वाला नया टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए तगड़ी डील्स हैं। इन डील में आप 55 इंच की साइज वाले स्मार्ट टीवी को MRP से 65 पर्सेंट तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इन टीवी पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी दिया जा रहा है। हमारी इस लिस्ट में सोनी का टीवी भी शामिल है। इन टीवी में आपको शानदार डिस्प्ले के साथ तगड़ा डॉल्बी साउंड भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
अमेजन की डील ने चौंकाया, 55 इंच के इन टीवी पर 65% तक की छूट, लिस्ट में सोनी भी

TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 55T8C

इस टीवी का MRP 1,09,990 रुपये है। टीवी पर 65 पर्सेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद टीवी 38,990 रुपये में मिल रहा है। टीवी पर 1949 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। टीवी पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इसमें डॉल्बी ऐटमॉस के साथ 35 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है।

Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-55S25M2

सोनी के इस टीवी का MRP 99,900 रुपये है। अमेजन की डील में यह 37 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 62590 रुपये का मिल रहा है। बैंक ऑफर में यह टीवी 1500 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। टीवी पर 3129 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो टीवी में लाइव कलर फीचर के साथ 55 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इसमें डॉल्बी ऐटमॉस के साथ 20 वॉट का साउंड आउटपुट और ओपन बैफल स्पीकर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:वनप्लस, सैमसंग छूटे पीछे, इस कंपनी का पैड परफॉर्मेंस में नंबर 1, गजब हैं फीचर

Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV L55MB-FPIN

शाओमी के इस टीवी का MRP 62,999 रुपये है। डील में आप इसे 47 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 33,499 रुपये में खरीद सकते हैं। टीवी पर 750 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आपको यह टीवी 1674 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी मिल सकता है। टीवी में 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 4K Ultra HD डिस्प्ले ऑफर किया जा रहा है। टीवी में कंपनी 34 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है। डॉल्बी ऑडियो से टीवी का साउंड थिएटर जैसा हो जाता है।

ये भी पढ़ें:मोटोरोला के नए फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे, 90W चार्जिंग, लॉन्च जल्द

इन टीवी पर भी बंपर डील

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।