8GB रैम वाले 5G फोन पर तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट, 10 हजार रुपये से कम हुई कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

8जीबी रैम वाला टेक्नो पॉप 9 5G 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। आप इस फोन को कैशबैक और तगड़े एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। कंपनी का यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 48MP के मेन कैमरा से लैस है।

10 हजार रुपये की रेंज में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो अमेजन की खास डील को आप मिस नहीं कर सकते। यह डील Tecno Pop 9 5G पर दी जा रही है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन पर 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 9,999 रुपये में आपको हो सकता है। यह धमाकेदार डील 30 अप्रैल तक लाइव रहेगी।

प्रतीकात्मक फोटो

फोन पर 329 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आपको अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 1612x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर किया जा रहा है।

वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो टेक्नो का यह बजट स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है।

HT Tech Power List Awards 2026
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़8GB रैम वाले 5G फोन पर तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट, 10 हजार रुपये से कम हुई कीमत