Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon deal offering Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G and motorola razr 60 ultra with up to rupees 10500 off

10 हजार रुपये सस्ते में खरीद लें सैमसंग का धांसू फोन, मोटोरोला पर मिल रहा 10500 रुपये का डिस्काउंट

संक्षेप:

अमेजन की डील में सैमसंग और मोटोरोला के फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ऑफर में आप मोटोरोला को 10500 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, सैमसंग पर इस सेल में 10 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

Feb 08, 2026 07:32 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

यूनीक और स्टाइलिश फोन लेने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में आपके लिए दो बेहतरीन ऑप्शन है। इन फोन का नाम- Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G और Motorola Razr 60 Ultra है। खास बात है कि अमेजन इंडिया पर सैमसंग का फ्लिप फोन 10 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। वहीं, मोटोरोला पर 10500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन की डील में आप इन फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन डिवाइसेज पर दिए जा रहे ऑफर के बारे में।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
10 हजार रुपये सस्ते में खरीद लें सैमसंग का धांसू फोन, मोटोरोला पर मिल रहा 10500 रुपये का डिस्काउंट

Motorola razr 60 Ultra

16जीबी रैम और 512जीबी के इंटनरल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन पर 79999 रुपये है। 28 फरवरी तक आप इस फोन को 10500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 3999 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। फोन पर 41100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में में 6.96 इंच का FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट देखने को मिलेगा।

motorola razr

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:मोटोरोला के दो गजब फोन, ₹7899 में 12GB तक की रैम, ₹7999 में 7000mAh बैटरी

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G

8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 89999 रुपये है। फोन पर 28 फरवरी तक 10 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को आप 4499 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 49,100 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2x Infinity Flex मेन डिस्प्ले दे रही है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें:200MP कैमरा वाले 5G फोन पर फिर मिल रहा ₹7500 का डिस्काउंट, 28 फरवरी तक मौका

फोन में ऑफर किए जा रहे कवर डिस्प्ले का साइज 3.4 इंच है। यह एक सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी ऑफर कर रही है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इसमें Exynos 2400 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy Z flip 7 fe

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 4000mAh की है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है। आपको इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस देखने को मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।