Samsung का यह 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, मिल रहा ₹8 हजार का डिस्काउंट, 31 जनवरी तक बंपर डील

Jan 12, 2026 07:26 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

200 मेगापिक्सल के मेन कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी S25 एज अमेजन की डील में 8 हजार रुपये से फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ऑफर 31 जनवरी तक लाइव रहेगा।

Samsung का यह 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, मिल रहा ₹8 हजार का डिस्काउंट, 31 जनवरी तक बंपर डील

प्रीमियम सेगमेंट का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए धाकड़ डील है। यह धमाकेदार डील Samsung Galaxy S25 Edge 5G AI पर दी जा रही है। डील में आप इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 1,01,999 रुपये है। 31 जनवरी तक आप इस फोन को 8 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

फोन पर 5099 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में सैमसंग का यह फोन 42 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच ता QHD+ डाइनैमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए आपको इसमें गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 2 देखने को मिलेगा। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है। यह कैमरा OIS फीचर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में कंपनी एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी दे रही है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें कंपनी 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be (2.4/5GHz), ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-C और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

(Photo: The Verge)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।