Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon deal offering rupees 2500 flat discount on vivo v60 5g featuring 200mp main camera
200MP के कैमरा वाले वॉटरप्रूफ फोन पर गजब का ऑफर, तुरंत करना चाहेंगे ऑर्डर, 31 दिसंबर तक मौका

200MP के कैमरा वाले वॉटरप्रूफ फोन पर गजब का ऑफर, तुरंत करना चाहेंगे ऑर्डर, 31 दिसंबर तक मौका

संक्षेप:

200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला वीवो V60e 5G अमेजन पर तगड़ी डील में मिल रहा है। आप इस फोन को 31 दिसंबर तक 2500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा कैशबैक भी ऑफर कर रही है।

Dec 21, 2025 07:31 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धांसू कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo V60e 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला वीवो का यह फोन अमेजन इंडिया पर बंपर डील में मिल रहा है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29999 रुपये है। अमेजन की डील में आप इसे 2500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह धमाकेदार डील 31 दिसंबर तक लाइव रहेगी। फोन पर 1499 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। वीवो का यह फोन IP68 और IP69 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको पावरफुल बैटरी भी मिलेगी। आइए जानते हैं डीटेल।

वीवो V60e के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2392 × 1080 6.77 इंच का फुल एचडी+ क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें आपको प्रोसेसर के तौर पर डाइमेंसिटी 7360 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सल के मेन OIS कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:₹12 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का फोन, खरीदने के लिए मची लूट, 21 दिसंबर तक मौका

IP68 + IP69 रेटिंग वाले इस फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। फोन दो कलर ऑप्शन- नोबल गोल्ड और एलीट पर्पल में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।