सैमसंग के इस 5G फोन के लिए मची लूट, लॉन्च प्राइस से ₹17 हजार कम हुई कीमत, अमेजन की धाकड़ डील
Samsung Galaxy A55 5G का टॉप-वेरिएंट लॉन्च प्राइस से 17 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। सेल में फोन पर 1449 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आपको यह फोन और सस्ते में मिल सकता है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के पॉप्युलर 5G फोन- Samsung Galaxy A55 5G का टॉप-वेरिएंट लॉन्च प्राइस से 17 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 28998 रुपये का मिल रहा है। सेल में फोन पर 1449 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आपको यह फोन और सस्ते में मिल सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर किया जा रहा है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर आपको Exynos 1480 चिपसेट मिलेगा।

फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस है। हाइब्रिड ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। फोन ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी कलर ऑप्शन में आता है।
इन फोन पर भी तगड़ी डील

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




