
7799 रुपये में खरीद लें 6300mAh की बैटरी वाला यह दमदार फोन, कैमरा और प्रोसेसर भी तगड़ा
6300mAh की बैटरी वाला Realme Narzo 80 Lite 4G बेस्ट डील में मिल रहा है। आप इस फोन को 389 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन 378 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है।
कम बजट में पावरफुल बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए तगड़ी डील है। यह डील 6300mAh की बैटरी वाले Realme Narzo 80 Lite 4G पर दी जा रही है। फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 7799 रुपये है। आप इस फोन को 389 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन 378 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आपको यह फोन और सस्ते में मिल सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। यह 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डाइनैमिक रैम फीचर भी दिया गया है। इससे इस फोन की टोटल रैम 18जीबी तक की हो जाती है। 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर आपको Unisoc T7250 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है।
सेल्फी के लिए आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है। फोन 6 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन Realme UI 6.0 पर काम करता है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। रियलमी के इस फोन की खास बात है कि यह 300 पर्सेंट अल्ट्रा वॉल्यूम भी देता है। इसमें आपको AI असिस्ट फीचर भी देखने को मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन- ऑब्सिडियन ब्लैक और बीच गोल्ड में आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




