Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon deal offering flat rupees 4000 Instant Discount on oneplus 13 and 10 ott free offer valid till 31st december
गजब का ऑफर! OnePlus के फोन पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, 6 महीने फ्री में देखें फिल्म और वेब सीरीज

गजब का ऑफर! OnePlus के फोन पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, 6 महीने फ्री में देखें फिल्म और वेब सीरीज

संक्षेप:

वनप्लस 13 बेस्ट डील में मिल रहा है। फोन को आप 31 दिसंबर तक 4 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कैशबैक भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को फोन खरीदने पर 10 ओटीटी ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

Dec 02, 2025 03:19 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए धाकड़ डील है। अमेजन की इस बंपर डील में OnePlus 13 भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 63999 रुपये है। 31 दिसंबर तक आप इस फोन को 4 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3199 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।

फोन को आप 47,650 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन खरीदने वाले जियो यूजर्स को 6 महीने के लिए 10 ओटीटी ऐप का प्रीमियम ऐक्सेस मिलेगा।

वनप्लस 13 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.82 इंच का 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। फोन 24जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज में आता है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है। इसके अलावा फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन में दी गई बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 100W की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:वीवो लाया 200MP के कैमरा वाले दो जबर्दस्त फोन, मिलेगी 6510mAh तक की बैटरी

फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के मौजूद है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Oxygen OS 15 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।