Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़amazon deal Flat INR 7500 Instant Discount again on Vivo X300 till 28th Feb
200MP के कैमरा वाले 5G फोन पर फिर मिल रहा 7500 रुपये का डिस्काउंट, 28 फरवरी तक मौका

200MP के कैमरा वाले 5G फोन पर फिर मिल रहा 7500 रुपये का डिस्काउंट, 28 फरवरी तक मौका

संक्षेप:

200 मेगापिक्सल के कैमरा वाला वीवो X300 5G एक बार फिर से 7500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर 28 फरवरी तक के लिए है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

Feb 07, 2026 07:22 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

200 मेगापिक्सल के कैमरा वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo X300 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट कीमत अमेजन इंडिया पर 75998 रुपये है। खास बात है कि यह फोन एक बार फिर से 7500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर 28 फरवरी तक के लिए है। आप इस फोन को 3799 रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 48600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

वीवो X300 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

वीवो X300 5G में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिलेगा।

वीवो X300

फोन का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल (ZEISS Super) का है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का Sony LYT602 ZEISS APO पेरिस्कोप कैमरा ऑफर कर रही है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6040mAh की बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:रेडमी के नए फोन का नया वेरिएंट, 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज, 9000mAh बैटरी

फोन 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको इन-डिस्प्ले अल्ट्रोसोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है। फोन तीन कलर ऑप्शन- मिस्ट ब्लू, एलीट ब्लैक और सम्मिट रेड में आता है।

ये भी पढ़ें:तगड़े फीचर वाले दो बेहद किफायती टीवी , कीमत मात्र ₹8399, बैंक डिस्काउंट भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।