₹7500 तक सस्ते हुए Vivo और iQOO के फोन, मिलेगी 7000mAh तक की बैटरी, कैमरा 200MP तक का

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेजन की धाकड़ डील में आप वीवो और iQOO के फोन्स को बंपर ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर 7500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फोन 200MP तक के मेन कैमरा और 7000mAh तक की बैटरी से लैस हैं।

₹7500 तक सस्ते हुए Vivo और iQOO के फोन, मिलेगी 7000mAh तक की बैटरी, कैमरा 200MP तक का

नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए जबर्दस्त डील है। डील में आप वीवो और iQOO के फोन्स को बंपर ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन पर 7500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात है कि आप इन फोन्स को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इन फोन में आपको 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा और 7000mAh तक की दमदार बैटरी मिलेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दिए जा रहे ऑफर के बारे में।

Vivo X300 5G

फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 75998 रुपये है। आप इस फोन को 28 फरवरी तक 7500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3799 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 51500 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो, कंपनी इस फोन में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है।

vivo x300

फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल (ZEISS Super) का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का Sony LYT602 ZEISS APO पेरिस्कोप कैमरा ऑफर कर रही है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6040mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ऑफर की जा रहा यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग के साथ आता है।

iQOO 15

फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 72998 रुपये है। फोन पर 24 फरवरी तक 3 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन 3649 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। फोन पर कंपनी 44 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। आइकू 15 में आपको 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले मिलेगा। इस कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।

iqoo 15

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।