Motorola का यह स्टाइलिश फोन हुआ ₹10500 सस्ता, कैशबैक ऑफर भी, अमेजन की बंपर डील
मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा अमेजन पर तगड़ी डील में मिल रहा है। आप इसे 10500 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर बंपर कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है।

मोटोरोला का स्टाइलिश और यूनीक फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम जिस फोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम - Motorola Razr 60 Ultra है। 16जीब रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले फोन के पैंटोन रियो रेड कलर वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 79999 रुपये है। 28 फरवरी तक इस फोन पर तगड़ा बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें यह फोन 10,500 रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। कंपनी इस फोन पर 3999 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन पर 42100 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आप इस फोन को शानदार ईएमआई ऑप्शन्स में भी खरीद सकते हैं। फोन में 50 मेगापिक्स के मेन कैमरा और दो डिस्प्ले के साथ कई धांसू फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 6.96 इंच का FlexView 1.5K pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 4 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक ऑफर कर रही है। फोन 16जीबी LPDDR4x रैम और 512जीबी UFS 4.0 के स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा OIS फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात है कि फोन में आपको 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। इतना ही नहीं, यह फोन 5 वॉट की रिवर्स चार्जिंग भी ऑफर करता है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi 2.4G/5G, WiFi 6/6E, WiFi 7 | 802.11 a/b/g/n/ac/ax/be, वाई-फाई हॉटस्पॉट और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दे रही है। मोटो एआई की (Moto AI Key) से लैस इस फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर काम करता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16 GB RAM









