गजब की डील! ₹20,000 सस्ता हुआ Motorola का तीन जबरदस्त 50MP कैमरा, 512GB ROM, AI Flip फोन
अगर आप सस्ते में फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन की इलेक्ट्रॉनिक प्रीमियर लीग में मोटोरोला का लेटेस्ट, स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाला फोन 20 हजार रुपए सस्ता मिल रहा है।

Motorola Razr 60 Ultra Price Drop: अगर आप लंबे समय से प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे थे, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर चल रही Electronics Premier League 2026 सेल में यह फोन 20,000 रुपए से ज्यादा की छूट पर बेचा जा रहा है। इसी सेल के दौरान Motorola के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में भी बड़ी कटौती की गई है। यह फोन पहले लगभग 1 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी कम होगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Razr 60 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon की Electronics Premier League सेल में Motorola Razr 60 Ultra की कीमत में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है। यह फोन 99,999 रुपए में लॉन्च था, लेकिन अब इसे 20001 रुपए की सीधी छूट के बाद 79,998 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अगर ग्राहक अमेजन पे बैलेंस का यूज करते हैं तो 2399 रुपए का कैशबैक अतिरिक्त मिलेगा। इसके अलावा Amazon एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने फोन के बदले अतिरिक्त छूट मिल सकती है। एक्सचेंज छूट के जरिए 40 हजार रुपए की बचत हो सकती है लेकिन यह पूरी तरह पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर है।
Motorola Razr 60 Ultra की बड़ी खास बातें
यह फोल्डेबल फ्लिप फोन डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। यह फोन बंद होने पर छोटा और कॉम्पैक्ट हो जाता है, जबकि खोलने पर बड़ा स्मार्टफोन बन जाता है। फोन में 6.9-इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा फोन के बाहर की तरफ 4-इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलता है, फोन बंद रहते हुए भी नोटिफिकेशन देखना और कई काम करना आसान है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Razr 60 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट माना जाता है। फोन में 16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। फोन में डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक प्राइमरी और एक अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ OIS सपोर्ट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra में 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और पूरे दिन आराम से चल सकता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





16 GB RAM









