GPS वाली धांसू वॉच लाया पॉपुलर ब्रांड, एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक चलेगी; इतनी है कीमत

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amazfit ने भारत में दो नई वॉच - Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra को लॉन्च कर दिया है। दोनों को मुश्किल कंडीशन में यूज करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें सटीक ट्रैकिंग के लिए GPS का सपोर्ट भी मिलता है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

GPS वाली धांसू वॉच लाया पॉपुलर ब्रांड, एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक चलेगी; इतनी है कीमत

Amazfit ने भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टवॉच - Cheetah 2 Pro और Cheetah 2 Ultra - लॉन्च की हैं। जहां Cheetah 2 Pro खास तौर पर रोड मैराथनर्स और स्ट्रक्चर्ड हाइब्रिड ट्रेनिंग के लिए बनाई गई है, वहीं Cheetah 2 Ultra में लंबी दूरी और ट्रेल रनिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक खास डिवाइस है। दोंनो वॉच दिखने में काफी खूबसूरत हैं और मजबूत बिल्ड के साथ आती हैं। इन्हें किसी भी कंडीशन में बिंदास यूज किया जा सकता है। चलिए एक-एक कर जानते हैं इनकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

Amazfit Cheetah 2 Pro

चीता 2 प्रो एक कॉम्प्रीहेंसिव ट्रेनिंग फिलॉसफी पर बेस्ड है, जिसमें एंड्योरेंस, स्ट्रेंथ सपोर्ट और रिकवरी ट्रैकिंग को शामिल किया गया है। यह डिवाइस उन रनर्स के लिए है जो लंबी दूरी के इवेंट्स की तैयारी कर रहे हैं। इसमें मजबूत और स्क्रैच रेजिस्टेंट बॉडी है, जिसे ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉटम केस से बनाया गया है। इसमें 1.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देता है। इसमें रात के लिए एक इन-बिल्ट डुअल-मोड टॉर्च शामिल है।

Amazfit Cheetah 2 Pro and Cheetah 2 Ultra launched in India

स्मार्टवॉच एरोबिक बेस बिल्डिंग, थ्रेसहोल्ड एफिशियंसी और स्ट्रेंथ-फोकस्ड रनिंग वर्कआउट प्रदान करती है। जेप कोच के माध्यम से, यूजर्स को 3K दूरी से लेकर फुल मैराथन तक पर्सनलाइज्ड ट्रैनिंग प्लान्स मिलते हैं। इसमें थर्ड-पार्टी प्लेटफार्म्स जैसे ट्रेनिंगपीक्स, रून्ना, स्ट्रावा और इंटरवल्स.आईसीयू का सपोर्ट भी शामिल हैं।

मुश्किल रास्तों पर सटीक ट्रैकिंग बनाए रखने के लिए वॉच एक एडवांस्ड डुअल-बैंड, मल्टी-सैटेलाइट जीपीएस सिस्टम का उपयोग करता है। बैटरी की बात करें तो, चीता 2 प्रो 29 घंटे तक लगातार जीपीएस ट्रैकिंग प्रदान करता है। नॉर्मल डेली यूज में, बैटरी 17 दिनों तक चलती है।

Amazfit Cheetah 2 Ultra

प्रो मॉडल पर बेस्ड, चीता 2 अल्ट्रा को एडवेंचर एक्टिविटी, मुश्किल और पहाड़ी रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है। मुश्किल हालातों का सामना करने के लिए, इसे सफायर ग्लास और ग्रेड 5 टाइटेनियम बेजेल, फ्रेम और बैक कवर के साथ बनाया गया है। इसमें 1.5 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले है जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जो तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी प्रदान करता है। इसका एडवांस्ड डुअल-मोड टॉर्च जिसमें व्हाइट, रेड, एसओएस और बूस्ट मोड हैं जो 300 लक्स तक आउटपुट देते हैं।

Amazfit Cheetah 2 Pro and Cheetah 2 Ultra launched in India

चीता 2 अल्ट्रा में एक सर्कुलर पोलाराइज्ड एंटीना है जो घने जंगलों और कमजोर सिग्नल वालों जगहों पर स्टेबल कनेक्टिविटी के लिए डुअल-फ्रीक्वेंसी, छह-सैटेलाइट का सपोर्ट मिलता है। वॉच लोकली फुल कलर टोपोग्राफिक और कंटूर मैप्स स्टोर करता है, जिससे रनर को पॉइंट-टू-पॉइंट रूट बनाने जैसे सुविधाएं मिलती है, जिसे ऑफलाइन भी एक्सेस किया जा सकता है।

इसके डेडिकेटेड ट्रेल रनिंग मोड में, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, कंटीन्यूअल हार्ट रेट मॉनिटरिंग, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस और एक्टिव मैप्स नेविगेशन पूरी तरह इनेबल होने पर 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। नॉर्मल यूज में यह 30 दिनों तक चल सकती है।

इतनी है कीमत

Amazfit Cheetah 2 Pro टाइटेनियम कलर में आती है और इसकी कीमत 41,999 रुपये है। यह अब अमेजफिट इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन पर उपलब्ध है और इसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। Amazfit Cheetah 2 Ultra ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ टाइटेनियम कलर में आती है और कंपनी स्ट्राइप्ड ग्रीन नायलॉन स्ट्रैप अलग से बेचेगी। इसकी कीमत 54,999 रुपये है और यह अब अमेजफिट इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध है और इसे ऑफलाइन स्टोर्स पसे भी खरीदा जा सकेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।