₹12,000 महंगा हुआ हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, AI फीचर्स वाला Samsung Galaxy S25, अब मिलेगा इतने रुपए में
Samsung Galaxy S25 की कीमत में 12,000 रुपए तक का इजाफा हुआ है। हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और AI फीचर्स वाले इस फोन की नई कीमत जानें और देखें अब इसे खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy S25 Price Hike Alert: Samsung Galaxy S25 खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ा दी है। Galaxy S25 के अलग-अलग वेरिएंट अब 12,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। नई कीमत आज 19 अगस्त 2026 से लागू हो गई है। Galaxy S25 को Samsung ने 2025 में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर, 12GB RAM, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च के बाद समय के साथ इसकी कीमत में कटौती भी हुई थी, लेकिन अब कंपनी ने कीमतों में फिर बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं Galaxy S25 की नई कीमत।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy S25 की कीमत में 12,000 रुपए तक इजाफा
Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। अब फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 80,999 रुपए से बढ़कर 84,999 रुपए हो गई है। यानी इस वेरिएंट के लिए अब ग्राहकों को 4,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।
वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 12GB RAM + 512GB मॉडल में हुई है। इसकी कीमत पहले 92,999 रुपए थी, लेकिन अब यह 1,04,999 रुपए में मिलेगा। यानी इस वेरिएंट पर सीधे 12,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव के बाद Galaxy S25 का 512GB मॉडल पहली बार 1 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
Samsung Galaxy S25 में मिलते हैं दमदार फीचर्स
कीमत बढ़ने के बावजूद Galaxy S25 अभी भी Samsung के प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में शामिल है। इसमें 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। यह खासतौर पर Galaxy S25 सीरीज के लिए ऑप्टिमाइज किया गया चिपसेट है। इसके साथ 12GB RAM मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। Galaxy S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। Samsung ने कैमरा सिस्टम में AI आधारित कई फीचर्स भी दिए हैं। इससे फोटो एडिटिंग, ऑब्जेक्ट हटाने और दूसरी स्मार्ट एडिटिंग सुविधाओं का फायदा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP कैमरा दिया गया है।
कीमत बढ़ने के बाद भी खरीदना चाहिए?
यह सवाल अब सबसे ज्यादा जरूरी है। Galaxy S25 की कीमत बढ़ने के बाद फोन की वैल्यू पहले जैसी नहीं रह गई है। खासकर 512GB मॉडल के लिए 1,04,999 रुपए खर्च करना कई ग्राहकों को महंगा लग सकता है। दूसरी तरफ, ऑनलाइन सेल, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर या Samsung के प्रमोशनल ऑफर के जरिए इसकी प्रभावी कीमत कम हो सकती है। इसलिए सिर्फ MRP देखकर फैसला लेने के बजाय मौजूदा ऑफर्स की तुलना करना समझदारी होगी।





12GB RAM




