Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Alert OPPO Reno 14 and Reno 14 Pro got costlier ahead of Reno 15 launch four 50MP camera know how much price increased
OPPO ने अचानक से बढ़ा दी Reno 14 Series के सभी फोन्स की कीमत, चार 50MP कैमरा, 120x जूम से आएगी DSLR जैसी फोटो

OPPO ने अचानक से बढ़ा दी Reno 14 Series के सभी फोन्स की कीमत, चार 50MP कैमरा, 120x जूम से आएगी DSLR जैसी फोटो

संक्षेप:

OPPO ने Reno 14 और Reno 14 Pro की कीमतों को भारत में बढ़ा दिया है, और यह बदलाव Reno 15 Series के जल्द लॉन्च से पहले सामने आया है। इस प्राइस हाइक का असर बेस मॉडल से लेकर प्रीमियम वेरिएंट तक हुआ है।

Dec 22, 2025 01:45 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OPPO Reno 14 and Reno 14 Pro Price Increased: ओप्पो ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Reno 14 और Reno 14 Pro की कीमतों में अचानक वृद्धि कर दी है। भारत में उपलब्ध इन दोनों मॉडलों की कीमतों में इज़ाफा हुआ है। जो Reno 15 सीरीज के लॉन्च से पहले हुआ है। सामान्य तौर पर फोन लॉन्च के कुछ समय बाद कीमतों में गिरावट या ऑफर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार OPPO ने प्राइस हाइक का कदम उठाया है। बता दें कि OPPO Reno 14 सीरीज के फोन में 50MP कैमरा, 120x जूम कैमरा है जिससे आप DSLR जैसी फोटो फोन में ही ले पाएंगे। जाने किस मॉडल की कितने रुपए बढ़ी कीमतें:

OPPO Reno 14 की नई कीमतें

OPPO ने अपनी Reno 14 सीरीज की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, OPPO Reno 14 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 42,999 रुपए तय की गई है, जबकि पहले यह मॉडल 39,999 रुपए में उपलब्ध था। यानी इस वेरिएंट के दाम में सीधे 3,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, Reno 14 का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वर्जन अब 44,999 रुपए में मिलेगा, जो पहले 41,999 रुपए में बेचा जा रहा था। इसके अलावा, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट भी महंगा हो गया है और इसकी नई कीमत 47,999 रुपए रखी गई है, जो पहले 44,999 रुपए थी।

ये भी पढ़ें:200MP रियर, 50MP फ्रंट कैमरा, पावरफुल बैटरी के साथ आ रहे OPPO Reno 15 के फोन्स

OPPO Reno 14 Pro का नया प्राइस

दूसरी ओर, OPPO Reno 14 Pro की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 54,999 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 51,999 रुपए थी। वहीं, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत बढ़कर 60,999 रुपए हो गई है, जो पहले 56,999 रुपए में मिलता था। यानी Pro वेरिएंट के टॉप मॉडल में 4,000 रुपए तक का प्राइस हाइक दर्ज किया गया है।

Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 14 सीरीज़ प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ आती है। Oppo Reno 14 Pro 5G में कंपनी ने 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, Oppo Reno 14 5G में भी इसी तरह का OLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसका साइज थोड़ा छोटा 6.59-इंच रखा गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Reno 14 Pro को MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर से लैस किया गया है, जबकि Reno 14 में Dimensity 8250 चिपसेट दिया गया है। दोनों ही प्रोसेसर रोज़मर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं।

कैमरा सेगमेंट में OPPO ने खासा जोर दिया है। Reno 14 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT-808 मेन सेंसर, 50MP पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में भी 50MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा मिलता है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड भी मौजूद है, जिससे 4K वीडियो और फोटो कैप्चर किए जा सकते हैं, वहीं ट्रिपल फ्लैश एरे की मदद से लो-लाइट फोटोग्राफी भी बेहतर हो जाती है।

बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। Reno 14 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Reno 14 Pro में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों ही डिवाइस Android 14 आधारित ColorOS 14 पर काम करते हैं और इनमें कई AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Beautification और AI LivePhoto 2.0 दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी और वीडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:पूरे ₹3,034 सस्ता हुआ Samsung का AI फोन, 50MP OIS कैमरा से Blur नहीं होगी फोटो
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।