Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Alert Most frauds happen from UPI tell these 5 UPI tips to everyone in your family safe from digital fraud
Alert! UPI से होते हैं ज्यादातर फ्रॉड, परिवार में सबको अभी बताएं ये 5 जरूरी बातें, हर घर के लिए जरूरी

Alert! UPI से होते हैं ज्यादातर फ्रॉड, परिवार में सबको अभी बताएं ये 5 जरूरी बातें, हर घर के लिए जरूरी

संक्षेप:

UPI ने भुगतान आसान बना दिया, लेकिन फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी भी ज़रूरी है। QR-स्कैन, OTP, PIN, फेक ऐप्स और 'Collect' रिक्वेस्ट जैसे खतरों से बचने के उपाय जानिए। परिवार के बुज़ुर्गों व बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा टिप्स भी। UPI सुरक्षित कैसे रखें, पढ़ें पूरी गाइड।

Dec 12, 2025 05:33 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

How to Save Your Family From UPI Fraud: डिजिटल भुगतान के ज़माने में UPI ने पैसों का लेन-देन को बेहद आसान बना दिया है। अब पैसे ट्रांसफर करना, बिल भरना या ऑनलाइन शॉपिंग करना सिर्फ कुछ टैप्स की दूरी पर है। लेकिन जितनी आसान ये सेवा है, उतना ही इसे फ्रॉड और धोखाधड़ी का शिकार बनना भी आसान है खासकर जब पूरा परिवार एक ही खाता या ऐप उपयोग करता हो। हालिया रिपोर्ट बताती है कि कई केस में साइबर ठग स्क्रीन-शेयरिंग ऐप्स, नकली रिफंड लिंक, हूबहू दिखने वाले कस्टमर-केयर नंबर और सबसे आम ‘Collect Request’ के बहाने फ्रॉड करते हैं।

इसलिए अब सिर्फ ऐप डाउनलोड करना या पैसे भेजना ही नहीं, बल्कि स्मार्ट और सतर्क तरीके से UPI का उपयोग करना जरूरी हो गया है। अगर आप, आपके माता-पिता, दादा-दादी या बच्चे UPI इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ सरल लेकिन असरदार आदतें अपनाकर आपने अपने और अपने परिवार के पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानें वो कौन-कौन से उपाय हैं जो हर घर में होने चाहिये।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹4000 सस्ता हुआ Samsung का 50MP कैमरा वाला Best-Selling फोन

UPI फ्रॉड के खतरे से कैसे बचें

धोखेबाज ’Collect’ रिक्वेस्ट भेजकर पैसा खाली करवाते हैं। बहुत बार लोग बिना सोच-समझे मंजूर कर देते हैं।

इसके साथ ही फेक QR कोड लगाकर जिसे स्कैन करते ही पैसा पास हो जाता है।

नकली UPI / बैंक ऐप्स या फर्जी वेबसाइट्स जो असली ऐप्स जैसा दिख कर आपके क्रेडेंशियल्स चुराते हैं।

OTP/UPI PIN शेयर करना कभी बैंक या ऐप असली जानकारी नहीं पूछते, लेकिन फ्रॉड्स ऐसा करके पैसे निकाल लेते हैं।

UPI इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. परिवार में साफ-साफ नियम बनाएं

घर के सभी सदस्यों (बच्चे, बुज़ुर्ग, कम-तकनीकी लोग) से तय करें कि कभी भी ‘Collect’ रिक्वेस्ट न मंजूर करें। OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें भले आदमी ही क्यों न कह रहा हो। बड़े ट्रांजैक्शन के लिए पहले पूछताछ या फोन पर पुष्टि की आदत डालें।

ये भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, टॉप 10 में 5 Samsung के फोन्स

2. खाते व ऐप की सुरक्षा बढ़ाएं

UPI-linked खाता हमेशा कम बैलेंस वाला रखें, ताकि गलती से ज्यादा नुकसान न हो। बैंक या ऐप में उपलब्ध ट्रांजैक्शन लिमिट्स सेट करें। अपने फोन को बायोमेट्रिक लॉक दीजिए और UPI ऐप में पिन / फिंगरप्रिंट लॉक चालू रखें।

3. ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी अपनाएं

भले ही जल्दी हो नाम, UPI ID, QR कोड को ध्यान से चेक करें। स्पेलिंग, लोगो, डिज़ाइन सब मिलकर देख लें। सार्वजनिक Wi-Fi पर पेमेंट न करें। हमेशा सुरक्षित नेटवर्क या मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें। किसी भी ऑफर, कैशबैक या रिफंड लिंक पर क्लिक करते समय सावधान रहें। अगर ऑफर ज़्यादा अच्छा लगे उसे दोबारा सोचें।

4. ऐप्स और डिवाइस की सुरक्षा

UPI या बैंक ऐप केवल ऑफिशियल Google Play Store या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। फर्जी लिंक या SMS से बचें। फोन में एंटी-वायरस और सिक्योरिटी अपडेट्स हमेशा रखें। ट्रांजैक्शन अलर्ट, SMS / नोटिफिकेशन ON रखें जिससे लेन-देन पर नजर बनी रहे।

5. फ्रॉड हुआ तो तुरंत करें ये काम

अगर आपको लगता है कि आपका खाता या UPI ऐप से फ्रॉड हुआ है: तुरंत बैंक या UPI ऐप कस्टमर-केयर को कॉल करें व अकाउंट ब्लॉक करें। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) या लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज करें। सभी स्क्रीनशॉट, मैसेज, ट्रांजैक्शन ID सुरक्षित रखें ये रिफंड या कानूनी कार्रवाई में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:108MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ रहा Redmi Note 15 5G फोन, 6 जनवरी को लॉन्च
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।