अलर्ट! 1 जुलाई से ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी, अब देना होगा 500 रुपये तक का जुर्माना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Indian Railways ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई से टिकटलेस यात्रियों पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जा सकता है। जानिए नया नियम क्या है:

railwayTrain Ticket Fine, Ticketless Travel Fine, Railway Ticket News, Indian Railway Update, Train Travel Rules, Railway Passenger News, Train Ticket Checking,

Railways Double Ticketless Travel Fine: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर। भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 1 जुलाई से टिकटलेस यात्रा पर लगने वाला मिनिमम फाइन दोगुना किया जा सकता है। यानी जो यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हुए पकड़े जाएंगे, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

रेलवे का मानना है कि बिना टिकट यात्रा की वजह से हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इसके अलावा ऐसे यात्रियों की वजह से ट्रेन में भीड़ बढ़ती है और टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से रेलवे अब नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी में है। नए नियम लागू होने के बाद बिना टिकट यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में हर यात्री के लिए यात्रा से पहले टिकट लेना और यात्रा नियमों का पालन करना जरूरी हो जाएगा।

रेलवे ने क्यों बढ़ा रहा जुर्माना

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि टिकटलेस यात्रा की वजह से विभाग को भारी नुकसान होता है। कई बार ट्रेन में जरूरत से ज्यादा भीड़ होने की एक वजह बिना टिकट यात्री भी होते हैं। रेलवे लंबे समय से इस समस्या को कम करने की कोशिश कर रहा है और अब जुर्माना बढ़ाकर यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

इतना बढ़ेगा फाइन

टिकटलेस यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जा सकता है। यानी अगर कोई यात्री बिना टिकट पकड़ा जाता है तो उसे यात्रा किराए के अलावा ज्यादा जुर्माना भी देना होगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जो छोटी दूरी की यात्रा के दौरान टिकट नहीं लेते। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले टिकट जरूर खरीदें। अगर टिकट वेटिंग में है या किसी कारण से टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है, तो नियमों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन यात्रियों को भरना होगा जुर्माना

नया नियम उन सभी यात्रियों पर लागू होगा जो बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाएंगे। इसके अलावा गलत टिकट, कम दूरी का टिकट लेकर ज्यादा दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों और टिकट नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे पहले से ही देशभर में टिकट चेकिंग अभियान चलाता है। कई स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान भी चलाए जाते हैं। नए नियम लागू होने के बाद ऐसे अभियानों में और तेजी आ सकती है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे टिकटलेस यात्रियों की संख्या कम होगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़अलर्ट! 1 जुलाई से ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी, देना होगा ₹500 फाइन