काम की बात: Restaurant में QR Code Scan करते वक्त रहें Alert, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान, 90% लोग इस नए स्कैम से हैं अनजान
रेस्टोरेंट में QR स्कैन कर मेनू देखना पुणे की एक महिला पर भारी पड़ गया। क्योंकि रेस्टोरेंट स्टाफ ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। एक छोटी सी लापरवाही आपकी पर्सनल डिटेल गलत हाथों में पहुंचा सकती है।

QR Code Scam: रेस्टोरेंट और कैफे में आजकल डिजिटल मेनू का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है। लोग टेबल पर रखा QR Code स्कैन करते हैं और सीधे अपने फोन में मेनू देख लेते हैं। यह तरीका आसान और तेज जरूर है, लेकिन यह खतरनाक भी है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने रेस्टोरेंट में QR Code स्कैन करके मेनू देखा, लेकिन बाद में उसे अनजान नंबरों से लगातार मैसेज और कॉल्स आने लगे। जांच में सामने आया कि उसका मोबाइल नंबर रेस्टोरेंट स्टाफ तक पहुंच गया था जो उसे परेशान कर रहे थे।
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या QR Code आधारित डिजिटल मेनू सच में सुरक्षित हैं? साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार QR Code Scan करते समय यूजर्स बिना पढ़े परमिशन दे देते हैं या ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जानकारी डाल देते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते। ऐसे में मोबाइल नंबर, Email और दूसरी पर्सनल जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है। अब इस घटना के बाद लोगों को QR Code इस्तेमाल करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
QR Code Scan करते समय कैसे लीक हो सकता डेटा
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई रेस्टोरेंट थर्ड पार्टी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं। जब यूजर QR Code स्कैन करता है, तो उससे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लोकेशन, डिवाइस की जानकारी, जैसी जानकारी मांगी जा सकती है। अगर यह डेटा सही तरीके से सुरक्षित न रखा जाए, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। कुछ मामलों में फर्जी QR Codes भी लगाए जाते हैं, जो यूजर्स को फ्रॉड वेबसाइट पर भेज देते हैं। वहां से बैंकिंग डेटा और पर्सनल डिटेल्स चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
QR Code Scan करते समय बरतें ये 5 सावधानियां
QR Code इस्तेमाल करते समय ये जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:
1. सबसे पहले किसी भी QR Code को Scan करने से पहले यह जरूर देखें कि वह Official लगता है या नहीं। अगर QR Code के ऊपर दूसरा Sticker चिपका हो या वह संदिग्ध दिखे, तो उसे Scan न करें।
2. किसी भी वेबसाइट पर बिना जरूरत अपना मोबाइल नंबर या Email दर्ज न करें। कई बार सिर्फ Menu देखने के लिए Login की जरूरत नहीं होती।
3. अगर QR Code Scan करने के बाद कोई अजीब लिंक खुले या बार-बार परमिशन मांगे, तो तुरंत उस वेबसाइट को बंद कर दें।
4. कई लोग रेस्टोरेंट में Free Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं और उसी दौरान QR Code भी Scan करते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पब्लिक Wi-Fi पर डेटा चोरी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
5. कई रेस्टोरेंट और कैफे में Fake QR Codes लगाकर लोगों को फ्री कूपन या कैशबैक का लालच दिया जाता है। जैसे ही यूजर Scan करता है, वह फेक वेबसाइट पर पहुंच जाता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


