WhatsApp यूजर्स ध्यान दें: जल्द SIM बंद होते ही बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप भी, जानें क्या है नया नियम
WhatsApp भारत में SIM Verification फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे ऐप सिर्फ तभी काम करेगा जब आपके फोन में एक्टिव SIM मौजूद होगी। यह बदलाव साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद करेगा।

भारत में WhatsApp एक ऐसा ऐप है जिसका यूज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर रोज करता है। मैसेज भेजने, कॉल करने, स्टेटस अपडेट करने जैसे सभी काम इसी ऐप के जरिये होते हैं। लेकिन अब WhatsApp भारत में एक बड़े बदलाव पर काम कर रहा है। खबरों के मुताबिक WhatsApp SIM Verification फीचर टेस्ट कर रही है, जिसका मतलब है कि अब व्हाट्सऐप अब तभी काम करेगा जब आपके फोन उस नंबर से लिंक हो जो एक्टिव यानी रिचार्ज हुआ हो।
यह अपडेट खासकर भारत के लिए ही डेवलप किया जा रहा है, क्योंकि Telecom Cyber Security Rules के अनुसार मैसेजिंग ऐप्स को SIM-बेस्ड वेरिफिकेशन करना जरूरी है। अभी तक WhatsApp एक बार 6-डिजिट OTP द्वारा लॉगिन होने के बाद SIM का कंटीन्यूअस चेक नहीं करता था, लेकिन भविष्य में ऐप बैकग्राउंड में समय-समय पर यह चेक करेगा कि फोन में वही सक्रिय SIM कार्ड मौजूद है या नहीं। इस फीचर का मकसद साइबर ठगी, फेक नंबर और किसी दूसरे के पुराने नंबर के दुरुपयोग को रोकना है। जानिए आगे क्या बदलाव होंगे और इससे आपके WhatsApp उपयोग पर कैसा असर पड़ेगा।
कैसे काम करेगा यह फीचर
टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इसकी टेस्टिंग Android बीटा वर्जन 2.26.8.6 में देखी गयी है। ऐप बैकग्राउंड प्रोसेस में समय-समय पर यह चेक करेगा कि: आपके फोन में वही SIM मौजूद है जो WhatsApp अकाउंट के साथ जुड़ा है। वह SIM एक्टिव है या नहीं। इसके अलावा अगर वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तो अकाउंट टेम्पररी बंद हो सकता है जब तक SIM Verification पूरा नहीं होता। अगर वेरिफिकेशन जो जाता है तो तो यूजर बिना दिक्कत के ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकता है।
एक अच्छी बात यह है कि अगर किसी वजह से SIM Verification असफल होती है, तो आपकी चैट हिस्ट्री और पुराने मैसेज खोएंगे नहीं। WhatsApp उन्हें सुरक्षित रखता है। आप बस तब तक ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे जब तक SIM एक बार सही तरीके से सत्यापित नहीं हो जाता। इस दौरान कोई भी नया संदेश नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से मौजूद चैट सुरक्षित रहेंगे।
भारत के यूजर्स पर असर
यह बदलाव सिर्फ भारत में लागू होगा, और उसके लिए ही WhatsApp यह फीचर डेवलप कर रहा है। यानी +91 नंबर वाले यूजर्स को यह सत्यापन हर समय करना पड़ सकता है। विदेशी नंबरों पर यह सिस्टम फिलहाल लागू नहीं होगा और दूसरे देशों में WhatsApp बिना SIM Verification के वैसे ही काम करेगा जैसे अब तक करता रहा है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


