जियो और एयरटेल दोनों के पास ₹1199 का प्लान, लेकिन ये कंपनी दे रही ₹35000 से ज्यादा के फायदे

Mar 15, 2026 02:13 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Jio और Airtel, दोनों ही कंपनियों के पास 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान है। अगर आप कंफ्यूज है कि किस कंपनी का प्लान लिया जाए, तो यहां हम आपको डिटेल्स कंपेरिजन के लिए बता रहे हैं, कौन दे रहा ज्यादा फायदे...

जियो और एयरटेल दोनों के पास ₹1199 का प्लान, लेकिन ये कंपनी दे रही ₹35000 से ज्यादा के फायदे

Jio और Airtel, देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। इन कंपनियों के पास ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रीपेड प्लान्स की बड़ी रेंज है। कुछ प्लान्स ऐसे ही जिनकी कीमत एक समान हैं। आज हम आपको जियो और एयरटेल ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत तो एक समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। हम बात कर रहे हैं जियो और एयरटेल के 1199 रुपये के प्लान के बारे में। चलिए इनका डिटेल कंपेरिजन करके समझते हैं, कौन दे रहा ज्यादा बेनिफिफट्स...

एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान

एयरटेल का 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च 14.2 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं। ध्यान रहें कि डेली एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन (SonyLIV + 20 OTTs), 12 महीने के लिए फ्री एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (जिसकी कीमत 4000 रुपये है), फ्री हैलोट्यून्स, रिवॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

जियो का 1199 रुपये का प्लान

जियो का 1199 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 14.2 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में 3 महीनों के लिए जियोहॉटस्टार (मोबाइल/टीवी) सब्सक्रिप्शन, जियो एआई क्लाउड (फ्री 50GB स्टोरेज), जियो टीवी और 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सकिप्शन (जिसकी कीमत 35,100 रुपये) मिलता है, जिसमें 2000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना और बहुत कुछ शामिल है।

यहां साफतौर पर देखा जा सकता है कि यह एक जैसे कीमत औ वैलिडिटी के बावजूद, जियो के प्लान में ग्राहकों को ज्यादा डेटा मिल रहा है, बल्कि 35 हजार से ज्यादा के बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

Vi का 1198 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया का 1198 रुपये का प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो प्लान में रोज का खर्च भी 17.11 रुपये आएगा। प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान के ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा के लिए भी एलिजिबल हैं। ध्यान रहें कि डेली एसएमएस लिमिट समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज देना होगा।

एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में हाफ-डे (12am to 12PM) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट के साथ 70 दिनों के लिए फ्री नेटफ्लिक्स (मोबाइल/टीवी) सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।