काम की बात: Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर: 40 रुपए महंगा हुआ 84 दिन चलने वाला प्लान, साथ ही बंद किया ₹799 वाला प्लान

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Airtel यूजर्स के लिए बड़ा झटका है कंपनी ने अपने 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत को चुपके से 40 रुपए बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है और 799 रुपए प्लान को बंद कर दिया है। डिटेल्स में जानिए नए प्लान के फायदे और क्या बदला:

Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर: 40 रुपए महंगा हुआ 84 दिन चलने वाला प्लान, साथ ही बंद किया ₹799 वाला प्लान

Airtel Tariff Hike 2026: देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने चुपचाप अपने पॉपुलर 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर दिया है। साथ ही एयरटेल अपने एक प्रीपेड प्लान को बंद भी कर दिया है। इस कीमत बढ़ोतरी जिससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एयरटेल ने न सिर्फ अपने 859 रुपए प्लान की कीमत को 40 रुपए बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने 799 रुपए वाला सस्ता और काफी पसंद किया जाने वाला प्लान भी पूरी तरह बंद कर दिया है। पहले यूजर्स के पास 84 दिन के लिए 799 रुपए और 859 रुपए वाले प्लान के ऑप्शन थे, लेकिन अब उनके पास सिर्फ एक 899 रुपए वाला प्लान है।

Airtel के 899 रुपए वाले नए प्लान के फायदे

Airtel के नए 899 रुपए प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिसमें लोकल, STD और रोमिंग सभी शामिल हैं। डेटा की बात करें तो इसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे जरूरी मैसेजिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा, कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती है जैसे स्पैम कॉल अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Adobe Express Premium का एक्सेस, जो इस प्लान को थोड़ा और वैल्यू देता है। हालांकि, पहले की तुलना में इसमें कोई खास नया बड़ा फायदा नहीं जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स के लिए यह प्लान महंगा हो गया है।

Airtel के 799 रुपए वाले प्लान में मिलते थे ये फायदे

अब बात करते हैं एयरटेल के 799 रुपए वाले प्लान की, जिसे कंपनी ने बंद कर दिया है। इस प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5GB डेटा मिलता था, जो लगभग वही है जो अब 899 रुपए प्लान में दिया जा रहा है। इसके अलावा, रोज 100 SMS की सुविधा भी इस प्लान में शामिल थी। यानी साफ तौर पर देखा जाए तो 799 रुपए प्लान और नए 899 रुपए प्लान के बीच बेनिफिट्स में ज्यादा बड़ा फर्क नहीं है, लेकिन कीमत में करीब 100 रुपए का अंतर आ गया है।

Airtel का 929 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel का 929 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और कॉलिंग का फायदा लेना चाहते हैं। यह प्लान पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके साथ ही हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इंटरनेट यूज के लिए पर्याप्त है। मैसेजिंग के लिए इसमें रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा, Airtel इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है, जैसे Perplexity AI Pro का सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून्स और स्पैम कॉल व SMS अलर्ट।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।