
जियो से मात्र ₹1 महंगा प्लान, कीमत ₹200 से कम, मिलेगी डबल वैलिडिटी, ₹17 हजार का फायदा भी
एयरटेल, जियो से मात्र 1 रुपये महंगे प्लान में दोगुनी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। साथ ही एयरटेल के प्लान में 17 हजार रुपये का खास बेनिफिट भी दिया जा रहा है। जियो की बात करें, तो यह डेटा के मामले में एयरटेल के आगे है। आइए जानते हैं डीटेल।
जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को बेस्ट प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहे हैं। इन दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन भी चलता है। आमतौर पर जियो को किफायती दाम में ज्यादा बेनिफिट ऑफर करने के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ प्लान्स के साथ एयरटेल जियो को कड़ी टक्कर देता है। एयरटेल का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इन्हीं में से एक है। यह जियो के 198 रुपये वाले प्लान से केवल 1 रुपये महंगा है, लेकिन इस 1 रुपये में यह जियो से दोगुनी वैलिडिटी ऑफर करता है।
साथ ही एयरटेल का प्लान 17 हजार रुपये के Perplexity Pro AI के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। जियो की बात करें, तो यह वैलिडिटी में भले ही एयरटेल से पीछे है, लेकिन इनमें डेटा ज्यादा ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं, इन कंपनियों के इन प्लान्स के बारे में।
जियो का 198 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको हर दिन 2जीबी के हिसाब से टोटल 28जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। यह प्लान देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान जियो टीवी के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। साथ ही इसमें कंपनी जियो एआई क्लाउड का भी फ्री ऐक्सेस दे रही है।
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह प्लान जियो से दोगुनी यानी 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेगा। प्लान की खास बात है कि यह 12 महीने के लिए Perplexity Pro AI का फ्री ऐक्सेस भी देता है, जिसकी कीमत 17 हजार रुपये है। साथ ही इस प्लान में आपको Airtel Xstream Play का भी ऐक्सेस मिलेगा। एयरटेल अपने यूजर्स को इस प्लान में 30 दिन के लिए फ्री हेलो ट्यून्स भी दे रहा है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




