Airtel का बड़ा दांव! Priority Postpaid के साथ अब भीड़ में भी चलेगा सुपरफास्ट 5G इंटरनेट

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Airtel ने भारत में नई Priority Postpaid सेवा लॉन्च की है, जो 5G slicing टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। कंपनी का दावा है कि इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ज्यादा स्टेबल और फास्ट नेटवर्क मिलेगा।

Airtel का बड़ा दांव! Priority Postpaid के साथ अब भीड़ में भी चलेगा सुपरफास्ट 5G इंटरनेट

भारतीय टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई ‘Priority Postpaid’ सर्विस लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह सेवा 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्टेबल, फास्ट और भरोसेमंद नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा। यह सेवा खासतौर से उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो वर्क, वीडियो कॉल, स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन एक्टिविटीज के दौरान लगातार सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहते हैं।

क्या है 5G Network Slicing Technology?

Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को नई slicing technology से अपग्रेड किया है। आसान भाषा में समझें तो यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज करती है। इससे ज्यादा भीड़ या हाई ट्रैफिक के दौरान भी Priority ग्राहकों को बेहतर स्पीड और स्टेबल नेटवर्क मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में पहले ही slicing based 5G services शुरू हो चुकी हैं। Airtel का कहना है कि भारत में इस तरह की सेवा लॉन्च करने वाली वह पहली कंपनी बन गई है।

एयरटेल CEO शाश्वत शर्मा ने कहा कि कंपनी का फोकस सब्सक्राइबर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने पर है। उनके मुताबिक, चाहे ग्राहक ट्रैफिक में वीडियो कॉल कर रहा हो, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में लाइव स्ट्रीम देख रहा हो या भीड़भाड़ वाले बाजार में कैब बुक कर रहा हो, Priority Postpaid उसे ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव देगा।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

कंपनी के अनुसार, Airtel Priority सेवा सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध होगी। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को इसका फायदा ऑटोमैटिकली बिना कुछ किए मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, प्रीपेड यूजर्स Airtel Thanks App या Airtel Store के जरिए Priority Postpaid में स्विच कर सकते हैं।

Airtel Priority Postpaid Plans

₹449 + GST

  • Priority on 5G Fastlane Technology
  • Fraud detection और spam alert
  • Unlimited calling और data
  • 3000 SMS
  • Airtel Xstream Play
  • Adobe Express Premium
  • 100GB cloud storage

₹699 + GST (Family of 2)

  • ऊपर दिए गए सभी फायदे
  • Amazon Prime
  • JioHotstar

₹999 + GST (Family of 3)

  • ये सभी फायदे
  • Apple TV+
  • Apple Music

₹1199 + GST (Family of 4)

  • पिछले सभी फायदे
  • फैमिली प्लान बेनिफिट्स

₹1749 + GST (Family of 5)

  • पिछले सभी फायदे
  • Netflix

कंपनी का कहना है कि यह सेवा उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगी जो 5G SA सपोर्ट करते हैं और जिनमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मौजूद है। यूजर्स Airtel App की मदद से भी यह चेक कर सकते हैं कि उनका फोन Airtel Priority सेवा के लिए तैयार है या नहीं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।