Airtel का AI धमाका: फ्रॉड कॉल में OTP रीक्वेस्ट पाते ही मिलेगा चेतावनी अलर्ट, OTP चोरी का डर खत्म

Feb 11, 2026 01:11 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Airtel ने बैंक OTP से होने वाली ठगी रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर शुरू किया है। यह सिस्टम यूजर को तुरंत फ्रॉड कॉल का अलर्ट देगा। इसकी शुरुआत हरियाणा से हुई है और जल्द ही पूरे भारत में लागू होगा।

Airtel का AI धमाका: फ्रॉड कॉल में OTP रीक्वेस्ट पाते ही मिलेगा चेतावनी अलर्ट, OTP चोरी का डर खत्म

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक AI-पावर्ड प्रोटेक्शन टूल पेश किया है जो रियल-टाइम में धोखाधड़ी का पता लगाकर यूजर्स को आगाह करेगा। यह नया सुरक्षा फीचर ऐसे समय में आया है जब OTP- स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। धोखेबाज डिलीवरी, कस्टमर सपोर्ट या अन्य रोजमर्रा की सेवाओं का बहाना बनाकर ग्राहकों पर जल्दबाजी का दबाव बनाते हैं और उनसे बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP साझा करवा लेते हैं। इसके जरिए अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। Airtel का नया सिस्टम ऐसे जोखिमों की पहचान करता है और तुरंत फ्रॉड अलर्ट देकर यूजर को सचेत करता है।

इसी समस्या को देखते हुए Airtel ने एक नया AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस्ड सुरक्षा सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम आपको पहले ही चेतावनी देगा कि कहीं आप ठगी का शिकार तो नहीं हो रहे। यह सिस्टम नेटवर्क-लेवल पर प्रोएक्टिव्ली काम करता है। यानी यह सीधे नेटवर्क पर ही फर्जी गतिविधि को पहचानकर यूजर को चेतावनी भेजता है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और कंपनी जल्द ही इसे सबके लिए उपलब्ध कर देगी।

कैसे किया जाता है OTP फ्रॉड

इस फ्रॉड में ठग आपको कॉल करते हैं और खुद को बैंक अधिकारी, कूरियर एजेंट या किसी कंपनी का कर्मचारी बताते हैं। वे कहते हैं कि आपका KYC अपडेट करना है या कोई ट्रांजैक्शन अटका हुआ है। फिर वे आपसे OTP मांग लेते हैं। जैसे ही आप OTP बताते हैं, आपके खाते से पैसे निकल जाते हैं। कई लोग जल्दबाजी या डर में आकर OTP शेयर कर देते हैं और बाद में पछताते हैं।

Airtel का AI सिस्टम कैसे काम करेगा?

Airtel का नया सिस्टम सीधे नेटवर्क लेवल पर काम करेगा। यानी आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। अगर सिस्टम को लगे कि कॉल के दौरान OTP से जुड़ा कोई शक वाला मामला है, तो आपको तुरंत अलर्ट मैसेज या चेतावनी मिलेगी। जब सिस्टम संभावित धोखाधड़ी स्थितियों का पता लगाता है, तो यह यूजर को अलर्ट करता है कि ‘यह OTP स्कैम हो सकता है’। इससे आप समझ जाएंगे कि मामला गड़बड़ हो सकता है। यानी अब सिर्फ आपकी समझ पर नहीं, बल्कि AI की निगरानी भी आपकी मदद करेगी।

क्या होगा एयरटेल यूजर्स को फायदा

Airtel का नया सिस्टम OTP फ्रॉड से बचने में मदद करेगा। बिना ऐप इंस्टॉल किए मिलेगी सुरक्षा साथ ही बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर OTP से जुड़ी ठगी बहुत आम हो गई है। सरकार और कंपनियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं, लेकिन फिर भी कई लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। Airtel का यह कदम उसी दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।