Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़airtel launch new 3gb daily data pack under rs 40 in select circles
आ गया डेली 3GB डेटा वाला छोटा रिचार्ज, कीमत 40 रुपये से भी कम, इस कंपनी ने दिया तोहफा

आ गया डेली 3GB डेटा वाला छोटा रिचार्ज, कीमत 40 रुपये से भी कम, इस कंपनी ने दिया तोहफा

संक्षेप:

Airtel ने कुछ चुनिंदा सर्कल्स में यूजर्स के लिए एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान की कीमत, वैलिडिटी और बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

Jan 10, 2026 07:14 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Airtel अपने यूजर्स के लिए कई तरह के डेटा पैक ऑफर करती है, जिनकी कीमत किफायती 22 रुपये से शुरू होकर 361 रुपये तक जाती है। हालांकि, एयरटेल ने कुछ चुनिंदा सर्कल्स में यूजर्स के लिए एक नया डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान की कीमत, वैलिडिटी और बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ...

एयरटेल का 39 रुपये का डेटा पैक

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने चुनिंदा सर्कल्स में 39 रुपये का नया डेटा पैक लॉन्च किया है। यह पैक 3 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को डेली 3GB डेटा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 9GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। हाई-स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद, एक्स्ट्रा डेटा यूज करने के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। एयरटेल के अनुसार, यह शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी वाला डेटा पैक सिर्फ उत्तर प्रदेश (ईस्ट), महाराष्ट्र और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:Moto का लग्जरी फोन भारत में आते ही मचाएगा घूम, सामने आए फीचर्स; इतनी है कीमत

एयरटेल का 33 रुपये का डेटा पैक

एयरटेल 33 रुपये का डेटा पैक भी देता है, जिसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद, एक्स्ट्रा डेटा यूज करने के लिए 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा। इसकी तुलना में, कुछ चुनिंदा सर्कल में मिलने वाला 39 रुपये का डेटा पैक डेटा बेनिफिट्स के मामले में ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।

ये डेटा टॉप-अप रिचार्ज एक्टिव आउटगोइंग सर्विस वैलिडिटी वाले एयरटेल प्रीपेड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।